इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की पहली ही गेंद पर स्मृति मंधाना आउट, बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया नाम
Updated on
29-05-2026 02:07 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को शुरू हुई चार मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रही स्टार स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना मैच की पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को इंग्लिश तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने मैच की शुरुआत में ही सबसे बड़ा झटका दिया। मंधाना उनकी गेंद पर चार्ली डीन को कैच थमा बैठीं जिससे भारतीय खेमा पूरी तरह स्तब्ध रह गया।
सीरीज की पहली ही गेंद पर मंधाना आउट
सीरीज और मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने के साथ ही स्मृति मंधाना के नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक बेहद अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मंधाना भारत की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (महिला और पुरुष दोनों वर्ग मिलाकर) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। लेकिन इस बार वह टी20 इंटरनेशनल मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने वाली भारत की पहली महिला बल्लेबाज बन गई हैं।
करियर का छठा डक
इस मैच में शून्य पर आउट होना स्मृति मंधाना के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा डक था। भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास पर नजर डालें तो टी20 फॉर्मेट में मंधाना से ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड सिर्फ उनकी साथी ओपनर शेफाली वर्मा के नाम दर्ज है। स्मृति मंधाना जहां इस अनचाही लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गई हैं।
हरमनप्रीत कौर को पहले मैच में रेस्ट
इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले टॉस के समय भारतीय फैंस को तब बड़ा झटका लगा जब नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थीं। उनकी जगह टॉस के लिए आईं कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत की फिटनेस को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगाया। मंधाना ने साफ किया कि कप्तान को लेकर कोई इंजरी की चिंता नहीं है बल्कि उन्हें सिर्फ आराम दिया गया है।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…