मौसम खराब होने से पहले आ जाएगा एसएमएस अलर्ट, मौसम विभाग की बड़ी तैयारी!

Updated on 11-05-2023 06:35 PM
नई दिल्ली: जलवायु परिवर्तन की वजह से बिगड़ रहे मौसम के मिजाज का असर पिछले कुछ सालों से दिखाई दे रहा है। लोग भी इस फर्क को महसूस कर रहे हैं। इस साल जहां फरवरी काफी गर्म रही तो वहीं अप्रैल और मई काफी ठंडे रहे हैं। मौसम की इस बदलती चाल से देश के विभिन्न हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। यही वजह है कि लोगों को अब इन प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए एनडीएमए (नैशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी) और मौसम विभाग मिलकर फोन पर एसएमएस अलर्ट देने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, कुछ राज्यों में यह शुरू भी हो चुका है।

एनडीएमए ने मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के साथ मिलकर इस प्रपोजल पर काम शुरू कर दिया है। राजस्थान और अन्य कुछ राज्यों में एनडीएमए की तरफ से अर्ल्ट मिलने भी लगे हैं। एनडीएमए के अनुसार अब देश भर में इसकी जरूरत है। इसलिए हम ऐसा सिस्टम तैयार कर रहे हैं कि सभी लोगों को उनके इलाकों में यदि खराब मौसम होने वाला है तो आगाह किया जा सके।
प्‍लान करने में होगी आसानी
नैशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के जॉइंट सैकेट्री कुणाल सत्यार्थी ने बैंगलुरू में आयोजित क्लाइमेट ट्रैंड की एक वर्कशॉप में कहा कि इस तरह के अर्ल्ट लोगों को मिल जाए तो वह अपने प्लान उसी अनुरूप बना सकते हैं। लोगों को समय मिलेगा कि वह अपने कीमती सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। इसी वजह से इस पर काम किया जा रहा है।

इससे लेकर एनडीएमए, मौसम विभाग और होम मिनिस्ट्री की मीटिंग भी हो चुकी है। यह तय हो चुका है कि जैसे ही मौसम विभाग किसी जिले या राज्य या रिजन के लिए अर्ल्ट जारी करेगा उस क्षेत्र के लोगों को यह जानकारी एसएमएस अर्ल्ट के रूप में मिल जाएगी।

अफवाहों से बचने में म‍िलेगी मदद
इस एसएमएस में लोगों के लिए कुछ सलाह भी होगी। जैसे वह उस मौसम से बचने के लिए क्या कर सकते हैं या उन्हें क्या नहीं करना चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार इसका मतलब यह है कि यदि आप साइक्लोन प्रभावित क्षेत्र में है और साइक्लोन आने की वार्निंग है तो बजाय देश भर के लोगों को एसएमएस भेजने के उसी क्षेत्र के लोगों को यह एसएमएस मिलेगा। यदि कोई छोटा इलाका लू या शीत लहर ही चपेट में है तो पूरे रिजन की बजाय प्रभावित जोन के लोगों को यह एसएमएस मिलेगा।

अधिकारियों के अनुसार अक्सर प्रकृतिक आपदाओं के समय सोशल मीडिया पर प्रकृतिक आपदाओं को लेकर अफवाहें फैल जाती हैं। लोगों के बीच गलत जानकारियां आ जाती हैं। ऐसे में इस अर्ल्ट के जरिए लोगों को इन अफवाहों से भी बचाया जा सकेगा। अधिकारियों ने कहा कि इस सर्विस के जरिए लोगों को वैदर अपडेट नहीं मिलेगा बल्कि उन्हें तभी यह नोटिफिकेशन मिलेगा जब उनके यहां मौसम खराब होने वाला हो और संभावना हो कि उसकी वजह से लोग प्रभावित हो सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.