श्रीमती निर्मला बुच ने यशस्वी जीवन जिया: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 10-07-2023 12:24 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव स्व.श्रीमती निर्मला बुच के अंतिम दर्शन किए तथा पुष्प चक्र अर्पित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अरेरा कॉलोनी स्थित उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त कर ढांढस बँधाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्रीमती बुच ने यशस्वी जीवन जिया। बहुमुखी प्रतिभा की धनी श्रीमती बुच को उनके कुशल नेतृत्व और संवेदनशील व्यक्तित्व के लिए प्रदेश के प्रभावी प्रशासकों की अग्रिम पंक्ति में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्रीमती निर्मला बुच का अवसान 9 जुलाई को हुआ।

सामाजिक क्षेत्र में रही महत्वपूर्ण भूमिका

श्रीमती बुच ने देवास और उज्जैन ज़िलों की कलेक्टर रहने के बाद मध्य प्रदेश शासन में कई महत्वपूर्ण पद संभाले। विकास आयुक्त रहते हुए पाँच वर्ष के लंबे कार्यकाल में ग्रामीण विकास में उनका विशेष योगदान रहा। श्रीमती बुच प्रमुख सचिव गृह एवं श्री सुन्दरलाल पटवा के मुख्यमंत्री काल के दौरान सितंबर 1991 से जनवरी 1993 तक मुख्य सचिव रहीं। वे भारत सरकार में संयुक्त सचिव (समाज कल्याण) और सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय रहीं। शासकीय सेवानिवृत्ति के बाद श्रीमती बुच सामाजिक सेवा, विशेषकर महिला विकास के क्षेत्र में व्यस्त रहीं। उन्होंने महिला चेतना मंच नामक संस्था की स्थापना कर उल्लेखनीय कार्य किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.