एक करोड़ के गांजे के साथ तस्कर पकड़ाया

Updated on 13-07-2023 04:41 PM

महासमुंद। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा से तस्‍करी कर ला रहे करीब 4 क्विंटल गांजा को पकड़ा है। इसके साथ ही एक तस्‍कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत एक करोड़ है। पुलिस ने बताया कि गांजा तस्‍कर को रेहतिखोल के पास पकड़ा है।

छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किए जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने समस्त थाना / चौकी प्रभारियों एवं साइबर सेल की टीम को अपराध के प्रभावी नियंत्रण पर निर्देशित किया।

इसी क्रम में गुरुवार को मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के आयशर ट्रक में ओडिशा से महासमुंद होते हुये रायपुर छत्तीसगढ़ होते हुये धार मध्यप्रदेश ले जाने वाला है।

जिस पर थाना सिंघोडा प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को त्वरित कार्रवाई करने एसपी ने निर्देशित किया।

महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ ओडिशा की ओर से वाहन अनुसार एनएच. 53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पहुचा। जिसे घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार मिला।

जिससे नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम सुनील भवर 22 वर्ष निवासी मल्हेरा थाना गंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश का होना बताया। ट्रक में पेड़-पौधा रखा था। जिसे बरगढ से चितौड राजस्थान ले जाना बताया। पुलिस की टीम को संदेह होने पर जांच की गई।

जिस पर।16 नग प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ गांजा मिला। वाहन से गकुल चार क्विंटल गांजा मिला।

गांजा की कीमती एक करोड बताई गई है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत आरोपित पर कार्रवाई की गई है।

संपूर्ण कार्रवाई एएसपी आकाश राव एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक केशव कोसले, साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान सउनि सनातन बेहरा आर हेमन्त नायक, संदीप भोई, शुसांत बेहरा, मनोहर साहू, बिरेन्द्र बाघ, रोहित सिदार, जैकी प्रधान, जीवर्धन बहिरा, यश ठाकुर के द्वारा की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.