स्नाइपर जश्न मना रहे थे राइली रूसो, कुछ ही मिनट में विराट ने लिया ऐसा बदला, हर कोई देखता रह गया

Updated on 10-05-2024 12:40 PM
धर्मशाला: भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली फील्ड पर अपनी अलग तरह की एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। उनमें हमेशा एक अलग सी उर्जा देखने को मिलती है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट ऐसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और आरसीबी के मैच में इस चीज का हमें एक और उदाहरण देखने को मिला। विराट कोहली ने बल्ले के साथ-साथ फील्ड में भी दर्शकों का मनोरंजन किया।

राइली रूसो ने फिफ्टी जड़ने के बाद किया स्नाइपर सेलिब्रेशन

आरसीबी द्वारा दिए गए विशाल टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के लिए खूंखार साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज राइली रूसो ने धमाकेदार बैटिंग की। उन्होंने बेंगलुरु के गेंदबाजों को जमकर धोया। रूसो ने महज 21 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी।रूसो ने अपनी 27 गेंद की पारी में 225 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 225 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के देखने को मिले। हालांकि जब वह आउट हुए तो विराट कोहली ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

विराट कोहली ने राइली रूसो को किया ट्रोल

दरअसल, पंजाब किंग्स की पारी का 9वां ओवर आरसीबी की तरफ से अनुभवी लेग स्पिनर कर्ण शर्मा डाल रहे थे। उस ओवर की आखिरी गेंद पर राइली रूसो स्ट्राइक पर थे। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह बाउंड्री के पास अपना कैच दे बैठे। बता दें कि जब राइली रूसो ने अपना अर्धशतक पूरा किया था तो उन्होंने स्नाइपर सेलिब्रेशन किया था। ऐसे में रूसो के आउट होने के बाद विराट कोहली ने उनसे बदला ले लिया। रूसो के आउट होने के बाद विराट ने भी स्नाइपर सेलिब्रेशन कर उन्हें ट्रोल किया।

60 रन से जीती आरसीबी

आरसीबी ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दोनों में पंजाब किंग्स को डोमिनेट किया। आरसीबी ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 241 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब किंग्स 17 ओवर में 181 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आरसीबी 60 रन से मैच जीतने में सफल रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.