हिमाचल में बर्फबारी MP के 9, पंजाब के 12-हरियाणा के 13 शहरों में बारिश संभव

Updated on 09-01-2024 12:31 PM

देश के 19 राज्य ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। कोहरे के कारण मध्य प्रदेश के भोपाल में मंगलवार 9 जनवरी की सुबह विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंच गई। ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में विजिबिलिटी 50 से 500 मीटर के बीच रही।

उत्तर प्रदेश के बरेली, वाराणसी और गोरखपुर में सुबह 5 बजे 25 मीटर विजिबिलिटी रही। राजस्थान के जैसलमेर में धुंध के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। यहां सुबह 5 बजे विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। राजस्थान और बिहार में आज कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट है।

IMD ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। MP के भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर समेत 9 शहरों में आज हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। पंजाब के 13 और हरियाणा के 12 शहरों में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

दक्षिण के राज्यों में भी बारिश का अलर्ट है। IMD ने मंगलवार को तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 4-5 दिनों तक बारिश जारी रहने की आशंका है। तमिलनाडु में 9 और 10 जनवरी को भारी बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति
पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार में एक या दो जगहों पर घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति रह सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।

गुजरात के पूर्वी हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी- ड्राइविंग में सावधानी रखें

  • ट्रैफिक - कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधानी रखें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। ट्रैवल शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और स्टेट ट्रांसपोर्ट के संपर्क में रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चेक कर लें।
  • हेल्थ - जब तक इमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंक कर रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोग लंबे समय तक घने कोहरे में रहने से बचें। इससे सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.