पहाड़ों पर बर्फबारी तो दिल्ली में गर्मी जारी, जानिए कब होगी बाकी राज्यों में भी ठंड की शुरुआत

Updated on 11-11-2024 01:31 PM
दिल्ली-NCR में भले ही AC बंद हो गए हो लेकिन अभी भी गर्मी का सितम जारी है। दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा और पंजाब के लोगों को तो अब बस 15 नवंबर के बीतने का इंतजार है, क्योंकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 15 नवंबर के बाद देशभर में मौसम फिर करवट बदलेगा और तापमान में गिरावट आएगी। जिसके बाद पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी और मैदानी इलाकों में सुबह-शाम वाली ठंड महसूस होने लगेगी। हालांकि अभी कुछ दिन गर्मी के इस सितम को झेलना पड़ेगा। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम?

दिल्ली में आज छाई रहेगी धुंध


राजधानी दिल्ली में नया सप्ताह धुंध के साथ शुरू होने जा रहा है। दिल्ली और नोएडा में तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा लेकिन दिन में आज भी गर्मी परेशान करेगी। आज दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। आज सुबह प्रदूषण के कारण धुंध छाई रहेगी, लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा। इसके साथ ही शाम को हल्की हवाओं के चलने का भी अनुमान है।

आज कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?

देव दीपावली के बाद यूपी में बढ़ेगी ठंड


यूपी में सर्दी धीरे-धीरे आ रही है। उत्तर प्रदेश में सर्दी के आगमन के साथ ही कोहरा और धुंध की समस्या बढ़ गई है। राज्य के कई जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने से यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल सिंह के अनुसार, आने वाले पांच दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। देव दीपावली के बाद सर्दी का असर और बढ़ सकता है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम


उत्तराखंड में मौसम इन दिनों काफी बदल रहा है। एक ओर जहां मैदानी इलाकों में धूप निकल रही है, वहीं पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। देहरादून सहित मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से दिन में धूप और छांव का खेल चल रहा है।हल्की हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है।पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हो रही है। तापमान में गिरावट के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ी लोग पूरे दिन गर्म कपड़े पहनकर रहने को मजबूर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.