जशपुरनगर जिले में अब तक 1161 मरीजों के मोतियाबिंद का हुआ है सफल ऑपरेशन

Updated on 28-10-2024 12:21 PM

जशपुरनगर । जशपुर जिले में मोतियाबिंद मुक्त अभियान अंतर्गत  25 एवं 26  अक्टूबर 2024 को कुल 72 मरीजों का ऑपरेशन किया गया। जिसमें 57 मोतियाबिंद मरीजों में से जिला चिकित्सालय में 32 तथा सिविल अस्पताल पत्थलगांव में 25 मोतियाबिंद तथा 15 अन्य आँख विकार जैसे टेरिजियम, डरमोइड व सिस्ट का सफल ऑपरेशन की शुरुआत की गई। जिसका  जिला चिकित्सालय में सफलतम सर्जरी विजिटिंग सर्जन डॉ. बलवंत सिंह जिला कोरिया, डॉ. रजत टोप्पो जिला चिकित्सालय अंबिकापुर एवं स्थानीय नेत्र सर्जन डॉक्टर अनिता मिंज सिविल अस्पताल पत्थलगांव के द्वारा किया गया।

कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन मे मोतियाबिंद सर्जरी का आयोजन प्रत्येक सप्ताह विजिटिंग एवं स्थानीय सर्जन द्वारा ऑपरेशन का संपादन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया की इस अभियान के तहत जिला चिकित्सालय एवं सिविल अस्पताल पत्थलगांव मे मोतियाबिंद सर्जरी हो रहा है। जिसमें पात्र मरीजों का सफल सर्जरी किया जा रहा है।

इस अभियान में अब तक इस वित्तीय वर्ष में 1164 मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है।  जिसमें मरीजों को निःशुल्क परिवहन,भोजन तथा सर्जरी की सुविधा प्रदाय किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आमजन मानस से अपील कर इस निर्धारित दिवसों मे अधिक से अधिक लाभ उठाने का अपील किया है तथा  मोतियाबिंद सर्जरी संबंधित जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग का का हेल्प लाइन नम्बर 9131318933, 9340797400 जारी कर शिविर की तिथि आदि की जानकारी हेतु सम्पर्क करने का भी अपील किया है। इसके अतिरिक्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारी तथा नेत्र सहायक अधिकारियों से भी सम्पर्क किया जा सकता है।

जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि  इस अभियान में लोगों के द्वारा स्वयं जागरूकता दिखाई जा रही है एवं मोतियाबिंद तथा अन्य आँख विकार ऑपरेशन का पहल किया जा रहा है। जिसमें जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन के दौरान अन्य सभी सुविधाएं मरीजों को प्रदाय किया जा रहा है एवं जरूरतमंद लोगों को परिवहन,भोजन ,रहने की सुविधा दी जा रही है । इस सफल शिविर हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों, नेत्र सहायक अधिकारियों एवं जिले के मितानिनों का अहम योगदान रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.