अभी तक 2261 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत

Updated on 11-09-2022 05:17 PM

प्रदेश में 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों में हो रहे आम निर्वाचन के लिये अभी तक पार्षद पद हेतु 2261 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये गये हैं। इनमें से 1125 पुरूष एवं 1144 महिला अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि जिला सागर में 69, सिंगरौली में 67, शहडोल में 341, अनूपपुर में 217, उमरिया में 33, डिंडोरी में 75, मण्डला में 87, बालाघाट में 36, सिवनी में 54, छिंदवाड़ा में 279, बैतूल में 214, रायसेन 38, खण्डवा में 113, बुराहनपुर 11, खरगोन में 265, अलीराजपुर 103, झाबुआ में 215 और रतलाम में 52 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है।

नाम निर्देशन-पत्र 12 सितम्बर तक लिये जायेंगे। संवीक्षा 13 सितम्बर को होगी। इसी दिन अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जायेगा। मतदान 27 सितम्बर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 30 सितम्बर को होगी।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि जिला सागर की नगर परिषद कर्रापुर, नगरपालिका परिषद खुरई, गढ़ाकोटा, सिंगरौली की नगर परिषद सरई, बरगवाँ, शहडोल की नगर परिषद बुढ़ार, जयसिंह नगर, नगरपालिका परिषद शहडोल, अनूपपुर की नगर परिषद बरगवाँ (अमलाई), नगरपालिका परिषद कोतमा, बिजुरी, उमरिया की नगरपालिका परिषद पाली, डिण्डोरी की नगर परिषद डिण्डोरी, शहपुरा, मण्डला की नगर परिषद बम्हनीबंजर, बिछिया, निवास, नगरपालिका परिषद मण्डला, नैनपुर, बालाघाट की नगर परिषद बैहर, नगरपालिका परिषद मलाजखण्ड, सिवनी की नगर परिषद लखनादौन, छिंदवाड़ा की नगर परिषद मोहगाँव हवेली, हर्रई, नगरपालिका परिषद पांढुर्ना, सौंसर, दमुआ, जुन्नारदेव, बैतूल की नगर परिषद चिचोली, आठनेर, नगरपालिका परिषद सारणी, रायसेन की नगर परिषद देवरी, खण्डवा की नगर परिषद छनेरा, पुनासा, बुरहानपुर की नगरपालिका परिषद नेपानगर, खरगोन की नगर परिषद मण्डलेश्वर, महेश्वर, भीकनगाँव, अलीराजपुर की नगर परिषद चन्द्रशेखर आजाद नगर, जोबट, नगरपालिका परिषद अलीराजपुर, झाबुआ की नगर परिषद थांदला, पेटलावद, रानापुर, नगरपालिका परिषद झाबुआ और जिला रतलाम की नगर परिषद सैलाना में निर्वाचन होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
Advt.