तो क्‍या चीन की वजह से आईएमएफ नहीं दे रहा है पाकिस्‍तान को कर्ज, चीनी कर्ज ने लूट लिया देश का खजाना

Updated on 03-02-2023 06:57 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के पूर्व वित्‍त मंत्री मिफताह इस्‍माइल ने बुधवार को कहा कि पिछले 20 सालों से देश की जीडीपी गिर रही है और आज देश बेहद ही गरीब हो चुका है। भयानक संकट में फंसे पाकिस्‍तान की सारी नजरें अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) पर टिकी हैं। पिछले एक साल से देश तीन अरब डॉलर वाले बेलआउट पैकेज का इंतजार कर रहा है। यह बेलआउट पैकेज कर्ज में घिरे पाकिस्‍तान को थोड़ी राहत दे सकता है। मगर यह पैकेज कब हासिल होगा कोई नहीं जानता है। ऐसी खबरें आई थीं कि कर्ज चुकाने के लिए पाकिस्‍तान को राहत पैकेज चाहिए। आईएमएफ इस मूड में नहीं है कि वह कर्ज चुकाने के लिए पैकेज दे। कुछ लोग दबी जुबान में यह भी कह रहे हैं कि कहीं न कहीं इस स्थिति के लिए चीन जिम्‍मेदार है।
चीन को लेकर चिंता
पिछले साल आईएमएफ ने पाकिस्‍तान से कहा था कि वह चीन के साथ हुए उन ऊर्जा समझौतों का फिर से आकलन करे जिसके तहत उसे 300 अरब डॉलर की रकम अदा करनी है। यह रकम देश में मौजूद कई चीनी कंपनियों को अदा की जानी थी। जून 2022 में दोहा में हुई वार्ता में पाकिस्‍तान ने जब तीन अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज का जिक्र किया तो उसे यही जवाब मिला था। यह मांग पाकिस्‍तान से तरफ से तब की गई जब चीन ने चीन पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) के तहत आने वाले प्रोजेक्‍ट्स पर समझौते से इनकार कर दिया था। आईएमएफ का मानना था कि चीनी इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स (IPP) पाकिस्‍तान से कहीं ज्‍यादा कीमत वसूल कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्‍तान जल्‍द से जल्‍द ये डील्‍स चाहता है।
CPEC बना सिरदर्द
सीपीईसी के तहत 30 से ज्‍यादा चीनी कंपनियां मौजूद हैं जो कि एनर्जी, कम्‍युनिकेशन, रेलवे, रोड और हाइवे निर्माण के कामों में लगी हैं। आईएमएफ ने इस बात पर भी चिंता जताई थी कि पाकिस्‍तान को चीनी आईपीपी को एक बड़ी रकम अदा करनी है। इससे पहले पाकिस्‍तानी पीएम शहबाज शरीफ 50 अरब रुपए चीनी आईपीपी के लिए रिलीज कर चुके थे। यह 340 अरब रुपए की पहली किश्‍त के तौर पर था जिससे ईधन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकी।
IMF ने किया विरोध
आईएमएफ की तरफ से कई बार इस बात को लेकर विरोध जताया गया है कि पाकिस्‍तानी सरकार ने तुरंत ही 50 अरब रुपए की रकम चीनी कंपनियों के लिए जारी कर दी है। इसके बाद आईएमएफ ने पाकिस्‍तान से उन पावर प्‍लांट्स की लिस्‍ट मांगी थी जिन्‍हें यह रकम मिली है। आईएमएफ को हमेशा से इस बात की चिंता रही है कि सीपीईसी के धीमी गति वाले प्रोजेक्‍ट्स पाकिस्‍तान के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। इस वजह से संगठन ने भी पाकिस्‍तान के बेलआउट पैकेज पर चुप्‍पी साधी हुई है। पिछले कई सालों से ये प्रोजेक्‍ट्स अटके हैं और चीन के कई अरब डॉलर भी इन्‍हें पटरी पर नहीं ला पा रहे हैं।
पाकिस्‍तान में 11 चीनी आईपीपी ने 10.2 अरब डॉलर की रकम निवेश की है जिससे 5320 मेगावॉट की बिजली पैदा की जानी है। लेकिन कोयले की कमी के चलते मई 2022 में 2000 मेगावॉट के पावर प्‍लांट्स को बंद करना पड़ गया था। सिर्फ इतना ही नहीं चीनी कंपनियों के सीईओज की तरफ से धमकी दी गई कि अगर 340 अरब डॉलर की पेमेंट तुरंत नहीं की गई तो फिर ऑपरेशंस को बंद कर दिया जाएगा।

इस बात सख्‍त है IMF
पिछले 60 सालों में आईएमएफ ने पाकिस्‍तान को 22 बार कर्ज दिया है। लेकिन हर बार कर्ज कुछ शर्तों पर मिला है। लेकिन इस बार आईएमएफ की शर्तें काफी सख्‍त हैं और उसे अब सीपीईसी में शामिल चीन के वित्‍तीय संस्‍थानों की जानकारी चाहिए। आईएमएफ को पाकिस्‍तान से यह भरोसा भी चाहिए कि वह इस रकम को चीनी कर्ज को अदा करने में प्रयोग नहीं करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.