तो क्या अब दिल्ली शिफ्ट किए जाएंगे अशोक गहलोत, पायलट को मिल सकती राजस्थान कांग्रेस की कमान

Updated on 05-12-2023 02:09 PM
Rajasthan Congress News जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब बड़ी उठापटक होना तय है। हार के जिम्मेदार नेताओं को नैतिकता के आधार पर अपनी जिम्मेदारी से त्याग पत्र देना होगा। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष की कमान अब किसके हाथ सौंपी जाएगी, इस पर सियासी चर्चाएं शुरू हो गई है। वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव अशोक गहलोत के चेहरे पर लड़ा गया था। ऐसे में अब कयास यह लगाए जा रहे हैं कि अशोक गहलोत अब दिल्ली शिफ्ट होने वाले हैं। चूंकि राजस्थान कांग्रेस में आपसी कलह के मुख्य किरदार गहलोत स्वयं रहे हैं। ऐसे में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं ज्यादा हो रही है।

अशोक गहलोत के नेतृत्व पर पायलट ने की थी बगावत

बेशक अशोक गहलोत राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। 50 साल के राजनैतिक अनुभव के दौरान उन्होंने कई दौर देखे। कई बार हार झेलने के बाद कांग्रेस की वापसी भी हुई, लेकिन राजस्थान कांग्रेस का एक बड़ा वर्ग गहलोत के खिलाफ अब खड़ा है। याद करें जुलाई 2020 की बगावत। उन दिनों अशोक गहलोत के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए सचिन पायलट और उनके समर्थित विधायकों ने बगावत की थी। हालांकि एक महीने बाद वह कांग्रेस हाईकमान की बात मान गए थे, जिसकी वजह से गहलोत सरकार गिरने से बच गई थी।

युवा नेतृत्व की मांग पकड़ रही जोर

गहलोत के कार्यकाल के दौरान युवाओं को अवसर देने की मांग ने जोर पकड़ा। सचिन पायलट हर बार यह आरोप लगाते रहे हैं कि जिन कार्यकर्ताओं ने अपना खून पसीना बहाकर कांग्रेस को आगे बढाया, उनका मान सम्मान नहीं किया जा रहा। मान सम्मान की लड़ाई लड़ते हुए सचिन पायलट ने गहलोत के खिलाफ अनशन किया और पदयात्रा भी निकाली थी। पायलट समर्थक कई कांग्रेसी विधायक बयान दे चुके हैं कि उन्हें गहलोत का नेतृत्व मंजूर नहीं है। साथ ही पार्टी में युवा नेताओं को हाशिए पर रखने के आरोप लगातार लगते रहे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की बड़ी वजह गहलोत की मनमानी मानी जा रही है।

गहलोत के ओएसडी भी उठा रहे सवाल

अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी रहे लोकेश शर्मा ने भी कांग्रेस की हार के बाद सवाल उठाए हैं। 3 दिसंबर की दोपहर को जब कांग्रेस की हार से संकेत मिले तो लोकेश शर्मा ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने युवा नेतृत्व को अवसर नहीं देने की ओर इशारा करते हुए पार्टी के सीनियर नेताओं पर तंज कसा। लोकेश ने लिखा कि जब तक पेड़ से पुराने पत्ते नहीं झड़ेंगे तो नया बसंत कैसे आएगा। लोकेश शर्मा खुद बीकानेर पश्चिम से टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने उनके बजाय बीडी कल्ला को चुनाव मैदान में उतारा जो कि चुनाव हार गए। अशोक गहलोत सहित 25 मंत्री चुनावी मैदान में थे, उनमें से 17 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में युवा नेतृत्व की मांग फिर से उठने लगी है।

कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ गहलोत का गेम

पिछले साल 25 सितंबर को राजस्थान कांग्रेस में हुए सियासी बवंडर के पीछे भी गहलोत की स्क्रिप्ट बताई जा रही है। 25 सितंबर 2022 को कांग्रेस की तत्कालीन अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का प्रस्ताव लेकर मल्लिकार्जुन खरगे और अजय माकन जयपुर आए थे। मुख्यमंत्री निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी थी लेकिन गहलोत के सबसे नजदीकी तीन नेताओं ने बगावत कर दी, जिनमें दो कैबिनेट मंत्री थे। एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सीएम के ओएसडी यह भी कहते सुनाई दिए कि 25 सितंबर की घटना पूर्वनियोजित थी और कांग्रेस की हार का एक बड़ा कारण वही घटना रही। ऐसे में अशोक गहलोत के नेतृत्व को लेकर सशंय बना हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.