शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु जिले में प्रारंभ हुआ सामाजिक अंकेक्षण अभियान

Updated on 08-10-2025 01:34 PM

गरियाबंद। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 के अंतर्गत जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। यह कार्यक्रम 7 एवं 8 अक्टूबर को जिले के समस्त विकासखंडों गरियाबंद, छुरा, मैनपुर, देवभोग एवं फिंगेश्वर के प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है। इस सामाजिक अंकेक्षण अभियान का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी  जगजीत सिंह धीर के निर्देशन तथा जिला मिशन समन्वयक  शिवेश कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यालयों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। अंकेक्षण के प्रमुख बिंदु अंकेक्षण के दौरान प्रत्येक विद्यालय का मूल्यांकन विभिन्न संकेतकों के आधार पर किया जाएगा। इनमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियां एवं सीखने का स्तरशिक्षण प्रक्रिया और कक्षा कक्ष की गुणवत्ता आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता शिक्षक की उपस्थिति एवं उत्तरदायित्व समुदाय और अभिभावकों की सहभागिता इन बिंदुओं पर प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विद्यालयों को कमजोर, औसत तथा अच्छे श्रेणी में ग्रेडिंग दी जाएगी। जो विद्यालय अपेक्षित गुणवत्ता से नीचे पाए जाएंगे, उनके सुधार के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर अमल किया जाएगा। विभागीय एवं सामुदायिक सहभागिता इस अभियान में केवल शिक्षा विभाग ही नहीं, बल्कि अन्य विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एवं समुदाय के सदस्य भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इससे अंकेक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी एवं समाज की भागीदारी सुनिश्चित होगी। सामाजिक अंकेक्षण की रूपरेखा एससीईआरटी, डीपीआई और समग्र शिक्षा द्वारा निर्धारित बिंदुओं के अनुसार तैयार की गई है। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा विशेष टूल्स और प्रपत्र विकसित किए गए हैं, जिनके माध्यम से विद्यालय का आकलन किया जा रहा है। प्रशिक्षण एवं तैयारी पूर्ण अंकेक्षण कार्य की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी संकुल प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों, संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों को पूर्व में प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। जिला मिशन समन्वयक द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, ताकि दो दिवसीय यह अभियान सुचारू रूप से संचालित हो सके। अंकेक्षण पूर्ण होने के पश्चात् समस्त आंकड़ों का संकलन एवं विश्लेषण किया जाएगा। विद्यालयवार रिपोर्ट तैयार कर जिला स्तर पर समीक्षा की जाएगी, जिससे भविष्य में शिक्षा गुणवत्ता सुधार के ठोस कदम उठाए जा सकें। जिले में चल रहा यह सामाजिक अंकेक्षण अभियान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, साझेदारी आधारित शिक्षण संस्कृति तथा उत्तरदायित्वपूर्ण शिक्षा व्यवस्था की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में देखा जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.