कलेक्ट्रेट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन

Updated on 15-04-2025 10:46 AM

रायपुर।  डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस हॉल में सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायपुर समेत अन्य जिलों से जुड़े और सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों को सामाजिक समरसता दिवस और अंबेडकर जयंती की बधाई देते हुए  ग्राम पंचायत भवनों को सुसज्जित करने तथा  ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं देने की घोषणा की । उन्होंने प्रदेशभर में वाटर हार्वेस्टिंग शुरू करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के दायरे को बढ़ाने के लिए शीघ्र सर्वेक्षण कराने की निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सामाजिक समरसता दिवस पर प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अंतर्गत 'मोर दुआर, साय सरकार महाअभियान' के तहत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा, उन्होंने सभी पात्र परिवारों से सर्वे में शामिल होने की अपील की।

वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से ही कार्यक्रम से जुड़े उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल स्तर बढ़ाने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) साझा की।

रायपुर जिले के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत करते हुए बताया कि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ और डीबीटी के माध्यम से नकद आहरण की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 'अटल डिजिटल सुविधा केंद्र' की शुरुआत की जाएगी। इसका औपचारिक शुभारंभ 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर होगा। इस अवसर पर आज श्री अग्रवाल की उपस्थिति में प्रत्येक जनपद पंचायत के 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच और वीएलई के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए गए। श्री अग्रवाल ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष तक इसे सभी गांवों में पहुंचा दिया जाएगा।

सांसद श्री अग्रवाल ने पेयजल की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में तालाबों को भरने, एनीकट की स्थिति जांचने, और सूखे ट्यूबवेलों को दुरुस्त करने या पाइपलाइन बिछाने की योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने अवैध ट्यूबवेलों को बंद करने और तालाबों के गहरीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने सुझाव दिया कि लाइमस्टोन खदानों में भरे पानी को शुद्ध कर पीने योग्य बनाने की योजना भी बनाई जानी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। धरसीवां के उमेद दांडेकर और गोपी साहू, तथा आरंग के खिलावन दास को सांसद श्री अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही अभनपुर निवासी हेमंत कुमार, आरंग निवासी अमितेश चंद्राकर, तिल्दा निवासी योगेश धीवर एवं योगेश्वरी वर्मा को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण की पहल

'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल और उपाध्यक्ष संदीप यदु को पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम में पेयजल संकट और जल संवर्धन पर भी व्यापक चर्चा हुई, जिसमें जल स्तर बनाए रखने और पेयजल संकट से बचने के उपायों पर बल दिया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए उपस्थित अतिथियों ने पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग करने  की  शपथ ली।

कार्यक्रम के समापन पर जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न गांव के सरपंच, वीएलई तथा विभिन्न समाज प्रमुख उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.