डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मनाया गया सामाजिक समरसता दिवस, विभिन्न समाज प्रमुखों को किया सम्मानित

Updated on 15-04-2025 10:50 AM

अम्बिकापुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लूण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, अम्बिकापुर महापौर मंजूषा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

 कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई, वहीं लूण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने गिरते भू-जल स्तर को बचाने हेतु जल शपथ दिलाई।

 इस अवसर पर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न समाजों के प्रमुखों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में पहाड़ी कोरबा समाज के अध्यक्ष नेतराम, कोरबा समाज के अध्यक्ष खरू राम, नगेसिया समाज के अध्यक्ष रसिया राम, पंडो समाज के अध्यक्ष शिवराम पंडो, मझवार समाज के अध्यक्ष सहदेव राम, रविदास समाज के अध्यक्ष शंकर रवि, कोषाध्यक्ष विजय पार्डे, सचिव गुप्तेश्वर रवि, मझवार समाज के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ मझवार, माझी समाज के जिला अध्यक्ष सुनील मांझी और झांसी समाज के अध्यक्ष एस.एस. हरीवंशी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

“मोर द्वार साय सरकार“ अभियान का शुभारंभ : 

कार्यक्रम में “मोर द्वार साय सरकार” अभियान की भी शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु सर्वेक्षण किया जाएगा, ताकि पक्के मकान से वंचित पात्र लोगों को इस योजना से जोड़कर लाभान्वित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीकात्मक चाबी और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

भू-जल संरक्षण पर विशेष जोर : 

इस अवसर पर भू-जल संरक्षण और वाटर हार्वेस्टिंग के महत्व को रेखांकित किया गया। मनरेगा के माध्यम से जिले में भू-जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी गई।

71 ग्राम पंचायतों में खुलेगा अटल डिजिटल सुविधा केंद्र : 

कार्यक्रम का एक अन्य प्रमुख आकर्षण रहा अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र को लेकर हुआ महत्वपूर्ण समझौता। जिले की 71 ग्राम पंचायतों में डिजिटल सुविधा केंद्र स्थापित करने के लिए वीएलई (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) और सरपंचों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इन सुविधा केंद्रों का शुभारंभ आगामी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर किया जाएगा।

लूण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की स्थापना की, राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सामाजिक समरसता की भावना होनी आवश्यक है, उन्होंने कहा कि विष्णु की सरकार समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं। उनके विचार आज भी देश को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के भारत का संविधान दिया, जोकि हर नागरिक को बराबरी का अधिकार प्रदान करता है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामाजिक समरसता दिवस  पर आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के सिद्धांतों को अपनाकर ही हम सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। इससे ग्रामीण नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने जल संरक्षण और जल हार्वेस्टिंग की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से जल संरचनाओं का निर्माण करें, वर्षा जल संग्रहण को बढ़ावा देने को कहा, जिससे गिरते भू-जल स्तर को रोका जा सके।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और सामाजिक समरसता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति विकास की धारा से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए जा रहे सर्वे से पात्र लोगों का पक्का मकान बनाने का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, प्रमाण पत्र, पेंशन, बैंकिंग सेवाएं जैसे अन्य आवश्यक डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलेगा।

जिला स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर विलास भोसकर,जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, भारत सिंह सिसौदिया, विनोद हर्ष, मनोज गुप्ता, जन्मजेय मिश्रा, संतोष दास, नकूल सोनकर, अवधेश सोनकर धनंजय मिश्रा, आलोक दुबे,अजय सोनी, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.