आम जनता को निरोगी रखने के लिए समाज कल्याण विभाग प्रतिबद्ध अनिला भेंड़िया

Updated on 31-07-2023 03:48 PM

रायपुर। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के मुख्य आतिथ्य में फुंडहर स्थित योग भवन रायपुर में सात दिवसीय संभागीय निःशुल्क योग शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर एवं राजेश नारा उपस्थित थे। श्रीमती भेंड़िया ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। शिविर में दुर्ग जिले के 240 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ में 700 मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जा चुके हैं।

मंत्री भेंड़िया ने कहा कि योग जीवन का अनिवार्य अंग बन गया है। योग करने से हम शारीरिक, मानसिक सभी प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा लगातार योग के प्रचार-प्रसार और योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में स्वस्थ जीवन-शैली और दिनचर्या को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे छत्तीसगढ़ योग आयोग ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। योग आयोग द्वारा आमजनता के स्वास्थ्य सुधार के लिए किए जा रहे इस कार्य में समाज कल्याण विभाग हमेशा सहयोग करेगा।



ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि योग आयोग द्वारा रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा के बाद दुर्ग संभाग के लिए पांचवा योग शिविर आयोजित किया गया है। आवासीय शिविरों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में योग के लगभग 700 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा चुके हैं। ये ट्रेनर अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर निःशुल्क योग कक्षाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़वासियों के बीच योग का प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने बताया कि योगाभ्यास के साथ-साथ योग शिविरों में छत्तीसगढ़ के कुशल योग विशेषज्ञों के द्वारा योग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी दी गई। योग आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि योग आयोग द्वारा आगामी 8 सितंबर 2023 को योग के प्रचार-प्रसार हेतु रायपुर में हजारों लोगों द्वारा ’सेतुबंधासन’ का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ योग आयोग गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने का प्रयास करेगी।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और राजकीय गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव एम. एल. पाण्डेय ने योग आयोग के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और उसकी कार्य प्रणाली को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ, योग शिक्षक सहित समाज कल्याण विभाग और योग आयोग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.