तबाह हो जाएगी सोसाइटी... 1000 एक्सपर्ट्स ने की AI के विकास को रोकने की अपील, एलन मस्क ने दी चेतावनी

Updated on 30-03-2023 06:23 PM
वॉशिंगटन : दुनिया तेजी से एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर भाग रही है। कुछ लोग इसे 'आने वाला कल' बता रहे हैं तो कुछ इसे 'इंसानों के लिए खतरा' मान रहे हैं। इस बीच अरबपति बिजनसमैन एलन मस्क और कई टेक एक्सपर्ट्स ने बुधवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास को कुछ समय के लिए रोकने के लिए कहा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सुरक्षित हैं। मस्क पहले भी कई बार एआई को लेकर चेतावनी दे चुके हैं। उनका मानना है कि एक समय के बाद एआई इंसानों पर हावी हो सकता है।

सैन फ्रांसिस्को स्टार्टअप OpenAI के GPT-4 के हालिया रिलीज को लेकर एक ओपन लेटर पर अब तक एलन मस्क और ऐपल के को-फाउंडर स्टीव वोज्नियाक सहित 1000 से अधिक लोग साइन कर चुके हैं। GPT-4 बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाले एआई चैटबॉट ChatGPT का ही एक अधिक एडवांस्ड रूप है। अब माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी दिग्गज कंपनियां भी इसी तरह के सॉफ्टवेयर विकसित करने की रेस में शामिल हो गई हैं।

'मानवता के लिए खतरा है एआई'

कंपनी ने दावा किया है कि उसका नया मॉडल पिछले की तुलना में बहुत अधिक शक्तिशाली है। 'पॉज जायंट एआई एक्सपेरिमेंट्स' (Pause Giant AI Experiments) शीर्षक वाले ओपन लेटर में कहा गया, 'मानव-प्रतिस्पर्धी इंटेलिजेंस वाले एआई सिस्टम समाज और मानवता के लिए गहरा जोखिम पैदा कर सकते हैं।' पत्र कहता है, 'शक्तिशाली एआई सिस्टम सिर्फ तब विकसित किया जाना चाहिए जब हम आश्वस्त हो जाएं कि उनका असर सकारात्मक होगा और उनके जोखिमों का प्रबंधन संभव है।'

OpenAI के निवेशक थे एलन मस्क

मस्क OpenAI के शुरुआती निवेशक थे और वह कई साल तक इसके बोर्ड के सदस्य रहे हैं। उनकी कार फर्म टेस्ला ने अपनी सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक को शक्ति देने के लिए एआई सिस्टम विकसित किया है। मस्क की ओर से फंड किए गए फ्यूचर ऑफ लाइफ इंस्टीट्यूट ने इस लेटर को होस्ट किया है। इस पर प्रमुख आलोचकों के साथ-साथ OpenAI के प्रतिस्पर्धियों जैसे Stability AI के प्रमुख इमाद मोस्टाक ने भी साइन किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.