निर्धारित समय में पूरा हुआ सामाजिक-आर्थिक सर्वे, कलेक्टर ने दी बंधाई

Updated on 27-04-2023 09:31 PM

कोरिया । कलेक्टर कोरिया के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सोनहत के 42 ग्राम पंचायतों के 105 ग्रामों में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण निर्धारित समय पूर्व पूरा कर लिया गया है। इसके लिए कलेक्टर लंगेह ने सर्वेक्षण मे संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है।

विदित हो, कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा  प्रदेश भर में 1 अप्रैल से सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण प्रारंभ किया गया है, जो 30 अप्रैल तक चलेगा। सर्वेक्षण में परिवार राशन कार्ड को आधार माना गया है। कलेक्टर कोरिया के मार्गदर्शन व सतत मॉनिटरिंग एवं लगातार क्षेत्र भ्रमण कर नियोजित प्रगणकों को आ रही कठिनाइयों को दूर करते हुये जिले के दूरस्थ बनांचल आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र जनपद पंचायत सोनहत अंतर्गत कुल 42 ग्राम पंचायतों में 63 सर्वेक्षण दलों के द्वारा 15214 परिवारों का महज 25 दिनों में सर्वे कार्य पूर्ण करा लिया गया। सर्वेक्षण के लिए जनपद पंचायत सोनहत को छः सेक्टरों में विभाजित किया गया था, जिसमें नियुक्त सेक्टर सुपरवाइजर भैंसवार प्रभा लकड़ा, सोनहत सुषमा एक्का, रामगढ़ जसवंत सिंह, कटगोड़ी परिक्षित तिर्की, बोढार रामजीत राम धु्रवे, सुंदरपुर लियोस टोप्पो एवं जनपद पंचायत टीम नोडल अधिकारी सीईओ , सहायक नोडल अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, अतिरिक्त नोडल अधिकारी बिहान के सर्वेक्षण की कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा नियमित रूप से विडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा प्रगति की समीक्षा की गई। इसके परिणाम स्वरूप निर्धारित समय सीमा के पांच दिन पूर्व ही सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 पूर्ण किए जाने पर सभी प्रगणकों, सेक्टर सुपरवाइजरों तथा नोडल अधिकारी सीईओ सोनहत, सहायक नोडल अधिकारी एवम अतिरिक्त नोडल अधिकारी के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुवे  भविष्य में भी सौंपे गए दायित्व का निर्वहन समर्पित भाव से करने को कहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.