मुख्यमंत्री साय से सॉफ्ट बाल खिलाड़ी साकेत व चंद्रहास ने की मुलाकात

Updated on 28-02-2024 07:15 PM
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बुधवार को विधानसभा परिसर में सॉफ्ट बाल खिलाड़ी साकेत बंजारे और चंद्रहास यादव ने मुलाकात की। साकेत ने पटना- बिहार में आयोजित जूनियर सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम उपविजेता रही थी। मुख्यमंत्री साय ने साकेत एवं चंद्रहास की हौसला अफजाई करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आपके टीम की अच्छे प्रदर्शन ने छत्तीसगढ़ का भी मान बढ़ाया है। इससे बाकी खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगे की स्पर्धाओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।
41 वें जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन पटना-बिहार में 21 फरवरी से 25 फरवरी तक हुआ था। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की लड़कों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंचने तक अजेय रही। छत्तीसगढ़ के टीम ने  दिल्ली,  गुजरात, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, पंजाब, केरल, और आंध्र प्रदेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.