यूनिवर्सिटी माॅनिटरिंग सिस्टम के लिए साॅफ्टवेयर बनेगा:हर विवि में 500 कम्प्यूटर वाली मॉडर्न लैब बनेगी, साल भर नहीं चलेगी परीक्षा

Updated on 14-10-2024 11:34 AM

मध्यप्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी में 500 कम्प्यूटर वाली मॉडर्न लैब तैयार की जाएगी। ये लैब 24 घंटे सातों दिन स्टूडेंट्स को उपलब्ध रहेंगी। विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार से कहा है कि आईटी के बढ़ते प्रयोग को देखते हुए सभी विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार बैठक कर यूनिवर्सिटी मॉनिटरिंग सिस्टम का साॅफ्टवेयर तैयार करने के लिए अपनी कार्ययोजना पेश करेंगे। इसके लिए हाई लेवल ट्रेनिंग दी जाएगी।

सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) और परीक्षा नियंत्रक की समीक्षा बैठक के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने ये निर्देश जारी किए हैं। इसमें जिन बिन्दुओं पर फोकस करने के निर्देश जारी किए हैं, उसमें छात्र हित से जुड़े कई मामले शामिल हैं। शासन ने ये निर्देश राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत हायर एजुकेशन में गुणवत्ता सुधार, रिसर्च सेंटर स्थापना, विद्यार्थियों के एनरोलमेंट, अगली कक्षा में प्रमोशन, परीक्षा संचालन, परीक्षा परिणाम और अन्य मामलों में डिस्कसन के बाद जारी किए हैं।

ऐसा टाइम टेबल सेट करें कि साल भर न चले परीक्षा

कुलसचिवों से कहा है कि वे ऐसा टाइम टेबल सेट करें कि परीक्षा साल भर न चले। खास तौर पर इग्नू विश्वविद्यालय, चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, संस्कृत विश्वविद्यालय और भोज विश्वविद्यालय के कुलसचिव अपनी परीक्षा के टाइम टेबल परंपरागत विश्वविद्यालयों के टाइम टेबल के साथ सेट करें ताकि महाविद्यालय में साल भर परीक्षा की स्थिति न बने और शैक्षणिक कार्यक्रम कैलेंडर के अनुसार हो सके। इसके लिए आगामी कार्य योजना बनाई जाए और जरूरत हो तो स्कूलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं।

45 दिन में पूरे हों एग्जाम, 15 जुलाई तक आए रिजल्ट

QuoteImage

सभी विश्वविद्यालय अपना परीक्षा कार्यक्रम 45 दिन में पूरा कराएं और एक माह में सप्लीमेंट्री परीक्षा कराएं। सभी विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम 15 जुलाई तक जारी करें। परीक्षाओं के कारण विद्यार्थियों का अस्थायी प्रवेश बाधित नहीं होना चाहिए। हायर क्लास में प्रवेश तुरंत देने की जिम्मेदरी कुलसचिव की है।

QuoteImage

काॅलेज में टीचर की नियुक्ति रोकें, शासन से होगी भर्ती

उच्च शिक्षा विभाग ने कहा है कि पुराने विश्वविद्यालयों के सभी रजिस्ट्रार शैक्षणिक स्टाफ की कमी को देखते हुए महाविद्यालय के शिक्षकों की नियुक्ति प्रथा को रोकें। रिक्त पदों पर शासन के निर्देशानुसार भर्ती की जाएगी ताकि महाविद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता ठीक की जा सके। इसको लेकर शासन की ओर से दिव्यांगों और सहायक प्राध्यापकों की भर्ती को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा है कि सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए रोस्टर खुद तैयार करें और जरूरत होने पर उच्च शिक्षा विभाग से संपर्क करें।

शैक्षणिक उड़नदस्ता तैयार हो जो बगैर सूचना विजिट करे

विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक उड़नदस्ता तैयार कराएं जो अपने क्षेत्र में माह में एक बार बगैर सूचना दिए विजिट करें, यह विजिट सकारात्मक होना चाहिए। सभी विश्वविद्यालय अपने से संबंधित न्यायालयीन प्रकरणों की जानकारी शासन को जल्द देंगे। सभी रजिस्ट्रार मान्यता और संबद्धता का साफ्टवेयर तैयार करने के लिए आपस में चर्चा करेंगे और शासन द्वारा ली जाने वाली अगली बैठक में जानकारी देंगे।

रीवा, छतरपुर, छिंदवाड़ा में पेंशन फंड का पैसा जमा नहीं

कार्यकारी परिषद की जानकारी सभी विश्वविद्यालयों को सरकार को देना होगी। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त भी शामिल होंगे। विश्वविद्यालयों के पेंशन पंड के संबंध में सभी विवि को निर्देश दिए हैं कि राशि पेंशन फंड में जमा करें। रीवा, छतरपुर और छिंदवाड़ा विश्वविद्यालयों के कुल सचिव से 2023-24 का पेंशन फंड का बाकी पैसा जल्द जमा करने के लिए कहा गया है। साथ ही ऑडिट रिपोर्ट भी देने के लिए कहा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 August 2026
भोपाल, भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) द्वारा जुलाई महीने के कार्यों, आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के बाद देशभर के प्रमुख पदाधिकारियों का 'रिपोर्ट कार्ड' जारी किया गया है।इस रिपोर्ट कार्ड…
 18 August 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला आज मोहन सरकार करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता…
 18 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में शामिल ई-बसों की मंगलवार से संख्या बढ़ जाएगी। 10 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर और उतरेंगी। इसके बाद इनकी संख्या 20 हो जाएगी।…
 18 August 2026
एग्रीगेटर कंपनियों के खिलाफ टैक्सी चालक संघ की हड़ताल के चलते भोपाल में मंगलवार रात 12 बजे से ओला, उबर समेत अन्य कैब का संचालन बंद है। बुधवार सुबह भोपाल…
 18 August 2026
भोपाल। आपराधिक न्याय प्रणाली में देरी की एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। करीब छह साल पहले शहर को हिला देने वाले नाबालिग बालिकाओं के यौन शोषण और सामूहिक दुष्कर्म…
 18 August 2026
भोपाल। हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और कर्मश्री संस्था की ओर से निकली तिरंगा यात्रा में यातायात और सड़क सुरक्षा के नियम टूटे हैं। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस…
 18 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भारत सरकार की भारत औद्योगिक विकास योजना के अंतर्गत पहले चरण में 11 औद्योगिक पार्क बनाए जाना प्रस्तावित हैं। 9,047 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक अधोसंरचना विकसित…
 18 August 2026
भोपाल। बजरिया थाना क्षेत्र के विजयनगर में शराब पार्टी के बाद गाली-गलौज करना एक युवक को भारी पड़ गया। नशे में दोस्तों से विवाद के बाद चार युवकों ने उसके…
 18 August 2026
भोपाल। जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना की संचालक नेहा मराव्या के अपर संचालक स्तर के अधिकारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार से कलम बंद हड़ताल के बाद अब आयुक्त महिला एवं बाल…
Advt.