नरवा के तहत 33 नालों में मृदा व जल को किया संरक्षित

Updated on 20-07-2023 02:46 PM

कोरिया । छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी परियोजना नरवा का क्रियान्वयन जिले के वनमण्डल में वर्ष 2019-20 में प्रारम्भ किया गया।

जिले के वनमण्डल में पहाड़ियों के ढलान की दिशा अलग अलग है। क्योंकि अधिकांशतः नदियों, नालो बहाव की दिशा दक्षिण है जहां महानदी क्षेत्र का जलग्रहण बनाता है, जिसकी मुख्य सहायक नदी हसदो है।

कोटाडोल जिले के उत्तरी सीमा में स्थित है, जो सोन नदी का जलग्रहण क्षेत्र है, जिसकी मुख्य सहायक नदी बनास, नेउर, गोपद, मोहन आदि है। इन नदियों के सहायक नदी/नालों में भूमि के संरक्षण, संवर्धन एवं जल संचय के कार्य किये जा रहें।

इस प्रकार वर्ष 2019-20 से 2022-23 तक की अवधि में कुल 33 नाले दूरी 435.45 कि०मी०, क्षेत्रफल 81961 है क्षेत्र में स्थल अनुसार मृदा एवं जल को संरक्षित किया गया।

नरवा योजना वर्ष 2019-20 से प्रारम्भ किया गया, वर्ष 2019-20 में 03 नाले क्रमशः नकटी नाला, गुडघेला नाला एवं शक्तिहिया नाला दूरी 108.20 कि०मी० जलग्रहण क्षेत्र 17926 है. में स्टाप डेम तालाब, लूज बोल्डर चेक डेम परकुलेशन टैंक, गलीप्लग एवं स्ट्रगल कन्टूर ट्रेंच के 4363 संरचनाओं का निर्माण कार्य कराया गया है।

वर्ष 2020-21 में 09 नाले क्रमशः तराईया, रहटाडबरा, सुडुमुडु फुलवारी, धनुहर, सुखाड़ लोझरी, तकिया नाला (भाग -2) एवं ढोंडीबहरा नाला (भाग-2) दूरी 165.50 कि०मी० जलग्रहण क्षेत्र 17119 है जिसमें ब्रशवूड चेक डेम, गैबियन स्ट्रक्चर, गलीप्लग, लूज बोल्डर चेक डेम परकुलेशन टैंक, एनीकट, अर्दन डेम एवं स्टैगर्ड कन्दूर ट्रेंच के 363993 संरचनाओं का निर्माण कार्य किया गया है।

वर्ष 2021-22 में 11 नाले क्रमशः गोबरी नाला, शक्तिडोंगरी नाला, सीतामढी नाला, नेवरी नाला, लोहंदिया नाला, खिरकी-झोरकी नाला, सनबोरा नाला एवं शक्तिहिया नाला (भाग-2) दूरी 90.26 कि०मी० जलग्रहण क्षेत्र 32716 है. में ब्रशवूड चेक डेम, गैबियन स्ट्रक्चर, गलीप्लग, लूज बोल्डर चेक डेम, परकुलेशन टैंक, एनीकट, अर्दन डेम वाटर हारवेस्टिंग, डाईक एवं स्टैगर्ड कन्टूर ट्रेच के 230007 संरचनाओं का निर्माण कार्य कराया गया है।

वर्ष 2022-23 में 10 नाले क्रमशः बरवाखाड़ नाला, बोरलहिया नाला, गेज नाला (भाग-2), तराईयागढ़ नाला, नागडबरा नाला, जोगन नाला, हरदौना नाला, बसनारा नाला, अंजन नाला (भाग-1) एवं अंजन नाला (भाग-2) दूरी 80.52 कि०मी० जलग्रहण क्षेत्र 14200 है में ब्रशवूड चेक डेम्, गवियन स्ट्रक्चर गलीप्लग, लूज बोल्डर चेक डेम, परकुलेशन टैंक, एनीकट अर्दन डेम, एवं स्टैगर्ड कन्टूर ट्रेंच के 197961 संरचनाओं का निर्माण कार्य कराया गया है।
 
नरवा क्रियान्वयन से लाभ
नरवा के कियान्वयन से भूमि के कटाव में कमी हुई है। वनों के आवरण में वृद्धि, जल संचय से ग्रामीणों को सिंचाई हेतु पानी की सुविधा उपलब्ध हो जाने के कारण ग्रामीणों के आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है, साथ ही उपचारित क्षेत्र के आस-पास के ग्रामों में जल स्तर में वृद्धि हुई है। ग्रीष्मकाल में कटगोड़ी के आस-पास के क्षेत्रों में हैण्ड पम्प, कुओं आदि सूख जाने के कारण ग्रामीणों को पानी की जटिल समस्या उत्पन्न हो जाती थी. किन्तु नरवा के क्रियान्वयन से पानी की समस्या पूर्ण रूप से समाप्त हो चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.