गर्ल्स हॉस्टल में लग रहे सोलर पैनल, 2220 बच्चों को मिलेगा लाभ

Updated on 14-05-2023 08:31 PM

रायगढ़ ।  कलेक्टर की पहल से जिले के 16 बालिका छात्रावासों और 2 बालक छात्रावासों सहित 18 हॉस्टल्स में विद्युत आपूर्ति के विकल्प के रूप में सोलर पैनल लगाया जाएगा। मुख्यत: ये छात्रावास दूर-दराज के इलाकों में स्थित हैं। जिसमें कि आदिवासी छात्रावासों के साथ विशेष पिछडी जनजाति बिरहोर के लिए निर्मित छात्रावास भी शामिल है। सोलर पैनल लगने से इन छात्रावासों में नियमित बिजली आपूर्ति व्यवस्था के अलावा एक दूसरा ऑप्शन भी तैयार होगा। ताकि आपूर्ति बाधित या दूसरी समस्या से विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने का असर छात्रावासों में नही पड़ेगा। बालिका छात्रावासों में सुरक्षा के लिहाज से भी यह बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे बिजली की भी बचत होगी। इसके साथ ही बालिकाओं की आवश्यकताओं व माहवारी स्वच्छता को ध्यान रखते हुए टॉयलेट भी बनाए जायेंगे। सोलर पैनल और टॉयलेट निर्माण का जिम्मा सीएसआर के तहत आईसीआईसीआई बैंक को दिया है।

छात्रावासों का व्यवस्थित संचालन कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने प्राथमिकता में रखा है। छात्रावासों में सुविधाओं को लेकर वे लगातार समीक्षा कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान भी छात्रावासों में बच्चों से मुलाकात वहां की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लेते हैं। जहां कमी दिखती है उसके सुधार के लिए अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित करते हैं। उनके निर्देश के बाद बालिका छात्रावासों में निरीक्षण के लिए महिला अफसरों को नोडल के रूप में तैनात किया जा रहा है। बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत उन्होंने सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को दे रखी है। ताकि बच्चों को अच्छा सुविधाजनक माहौल मिल सके।

इन छात्रावासों में लगाए जायेंगे सोलर पैनल

विकासखण्ड खरसिया अंतर्गत बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार, आदिवासी कन्या आश्रम तेन्दुमूड़ी, आदिवासी कन्या आश्रम हालाहुली एवं आदिवासी कन्या आश्रम बड़े डूमरपाली, विकासखण्ड धरमजयगढ़ अंतर्गत संयुक्त बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बायसी, धरमजयगढ़, कन्या क्रीड़ा परिसर धरमजयगढ़, बिरहोर बालक आश्रम धरमजयगढ़, आदिवासी कन्या आश्रम पखनाकोट, आदिवासी कन्या आश्रम पुरूंगा, प्री.मै.आदिवासी कन्या छात्रावास पाराघाटी एवं पो.मै.आदिवासी कन्या छात्रावास महाराजगंज, विकासखण्ड घरघोड़ा अंतर्गत कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर, आदिवासी कन्या आश्रम कया एवं आदिवासी कन्या आश्रम नवापारा टेण्डा, लैलूंगा विकासखण्ड अंतर्गत संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, हीरापुर (धरमजयगढ़ में संचालित), आदिवासी कन्या आश्रम कुर्रा, विकासखण्ड तमनार अंतर्गत आदिवासी कन्या आश्रम सराईपाली एवं प्री.मै.आदिवासी कन्या छात्रावास गोढ़ी में सोलर पैनल इंस्टाल किए जायेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.