सुविधा-सुरक्षा की दृष्टि से दूर दराज के 16 गर्ल्स हॉस्टल में लगे सोलर पैनल

Updated on 17-06-2023 09:13 PM

रायगढ़ । कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की विशेष पहल से जिले में दूर दराज के 16 बालिका छात्रावास और 2 बालक छात्रावास सहित 18 छात्रावासों में सोलर पैनल लगाए गए हैं। जिससे बिजली आपूर्ति के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। इससे नियमित विद्युत सप्लाई बाधित होने पर भी सोलर पैनल से छात्रावास में बिजली सप्लाई हो सकेगी। बच्चों के सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण पहल है। जिन छात्रावासों में सोलर पैनल लगाए गए हैं वे मुख्यत: दूर दराज के इलाकों में स्थित हैं। जिसमें कि कन्या छात्रावासों के साथ विशेष पिछडी जनजाति बिरहोर के लिए निर्मित छात्रावास भी शामिल है। सोलर लाइट का लाभ इन छात्रावासों में रहने वाले 2 हजार से अधिक बच्चों को मिलेगा। कलेक्टर के निर्देश पर सोलर पैनल लगाने का काम सीएसआर के तहत आईसीआईसीआई बैंक द्वारा किया गया है।

छात्रावासों का व्यवस्थित संचालन कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा विभागीय बैठकों के दौरान छात्रावासों में सुविधाओं को लेकर वे लगातार समीक्षा कर रहे हैं। वे फील्ड विजिट के दौरान भी छात्रावासों में बच्चों से मुलाकात कर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लेते हैं। जहां कमी दिखती है उसके सुधार के लिए अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित करते हैं। उनके निर्देश के बाद बालिका छात्रावासों में निरीक्षण के लिए महिला अफसरों को नोडल के रूप में तैनात किया गया है। बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत उन्होंने सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को दे रखी है, ताकि बच्चों को अच्छा सुविधाजनक माहौल मिल सके।

इन छात्रावासों में लगाए गए हैं सोलर पैनल
विकासखण्ड खरसिया अंतर्गत आदिवासी कन्या आश्रम तेन्दुमूड़ी, आदिवासी कन्या आश्रम हालाहुली एवं आदिवासी कन्या आश्रम बड़े डूमरपाली, कन्या क्रीड़ा परिसर धरमजयगढ़, आदिवासी कन्या आश्रम पखनाकोट, आदिवासी कन्या आश्रम पुरूंगा, प्री.मै.आदिवासी कन्या छात्रावास पाराघाटी एवं पो.मै.आदिवासी कन्या छात्रावास महाराजगंज, विकासखण्ड घरघोड़ा अंतर्गत कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर, आदिवासी कन्या आश्रम कया एवं आदिवासी कन्या आश्रम नवापारा टेण्डा, लैलूंगा विकासखण्ड अंतर्गत संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, हीरापुर (धरमजयगढ़ में संचालित), आदिवासी कन्या आश्रम कुर्रा, विकासखण्ड तमनार अंतर्गत आदिवासी कन्या आश्रम सराईपाली एवं प्री.मै.आदिवासी कन्या छात्रावास गोढ़ी, विकासखण्ड धरमजयगढ़ अंतर्गत संयुक्त बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बायसी, धरमजयगढ़, बिरहोर बालक आश्रम धरमजयगढ़, बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार में सोलर पैनल इंस्टाल किए गये है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.