सिरमिना में समाधान शिविर

Updated on 16-05-2025 01:19 PM

कोरबा। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत सिरमिना में आज सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत क्लस्टर सिरमिना में एक दिवसीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहंचाया जा रहा।

शिविर में 2410 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1989 आवेदनों  का तत्काल निराकरण कर संबंधित हितग्राहियों को मौके पर लाभ पहुँचाया गया। शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जनपद पंचायत द्वारा राशन कार्ड, जॉब कार्ड वितरित किए गए और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। शिविर के मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिरमिना में पुलिस चौकी और क्षेत्र में हाई मास्क सोलर लाइट लगाने की आवश्यकता भी बताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती माधुरी देवी सिंह तंवर अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा ने की। इस अवसर पर  प्रकाश चंद जाखड़, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत,  विद्वान सिंह मरकाम, जिला पंचायत सदस्य,  तुलाराम भारद्वाज अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पोड़ी उपरोड़ा, स्थानीय जनपद सदस्य, तहसीलदार पोड़ी उपरोड़ा एवं पसान, सीईओ जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शिविर में ग्राम पंचायत सिरमिना सहित नवापारा, अटारी, सिमगा, घोसरा, जामकछार, छिंदिया, दम्हामुड़ा जैसे गांवों के नागरिक शामिल हुए। विभागीय अधिकारियों द्वारा शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर समस्याओं का समाधान किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.