वनांचल के ग्राम मंगचुवा में समाधान शिविर संपन्न

Updated on 27-05-2025 01:09 PM

बालोद, सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के वनांचल के ग्राम मंगचुवा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल ग्रामीणों के लिए सौगातों भरा रहा। इसी कड़ी में आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के हाई स्कूल मैदान मंगचुवा में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मंगचुवा के अलावा ग्राम भीमपुरी, खैरकट्टा, चिलमगोटा, रेंगाडबरी, भीमाटोला, जुन्नापानी, तुरमुड़ा, करतुटोला दल्ली, कर्रेंगांव, कमकापार, हितापठार, बड़ा जुंगेरा, कोड़ेकसा पीपरखार (ख) के निवासी शामिल हुए। डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मंगचुवा में आयोजित समाधान शिविर में जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कांति प्रकाश सोनबरसा, उपाध्यक्ष  जयलाल मालेकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  चेमन देशमुख, जिला पंचायत सदस्य  राजाराम तारम, श्रीमती चुन्नी मानकर, जनपद सदस्य  जागेश्वर दर्रो, उत्तरा घरेन्द्र, दुलारी देवांगन एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  सुरेश साहू, भावना जैन, एसडीएम  शिवनाथ बघेल, तहसीलदार  हिंसाराम नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि के अलावा विभिन्न विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  चेमन देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य सरकार के द्वारा आम जनता के मांगो एवं समस्याआंे तथा उनकी वास्तविक जरूरतों को समझकर निर्धारित समयावधि में उसका निराकरण सुनिश्चित करने हेतु सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है। जिससे कि राज्य में सुशासन की अवधारणा को सही मायने में चरितार्थ कर समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  देवलाल ठाकुर ने कहा कि सुशासन तिहार सही मायने में सुशासन की परिकल्पना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ प्रदान करने का एक अभिनव एवं कारगर प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले केन्द्र व राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के चहुँमुखी विकास के लिए कृतसंकल्पित है। इसके लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उनका समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य  राजाराम तारम ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में मौजूदा केन्द्र व राज्य सरकार आम जनता के हित में निरंतर कार्य कर सुशासन के अवधारणा को साकार कर रही है।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के मंगुचवा कलस्टर में शामिल 15 ग्राम पंचायतों के लोगों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कुल 2892 आवेदनों का परीक्षण के उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया। आज शिविर में हितग्राहियों को सुशासन तिहार के दौरान बनाए गए उनका राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा उन्नत किस्म के धान बीज, कीटनाशक दवाई, खाद बीज के वितरण के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र आदि के अलावा मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आईस बाॅक्स एवं मछली जाल प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर में अनेक हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर उनके गोद भराई रस्म और नन्हे-मुन्हंे बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार को भी पूरा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में ’मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान के तहत भूजल संरक्षण को बढ़ावा देने की शपथ भी दिलाई गई।

आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मंगचुवा में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा बारी-बारी से सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान खाद्य विभाग को 194, मनरेगा अंतर्गत 343, विद्युत विभाग को 106, राजस्व विभाग को 129, समाज कल्याण विभाग को 132, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 1209, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 88, लोक निर्माण विभाग को 53, महिला एवं बाल विकास विभाग को 93 अन्य विभाग सहित कुल 2892 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। सभी विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरान्त सभी आवेदनों की निराकरण करने की जानकारी दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.