सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम भोलापुर में समाधान शिविर संपन्न

Updated on 24-05-2025 01:07 PM

राजनांदगांव। सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत भोलापुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत भोलापुर, घुपसाल छु, धरमुटोला, फाफामार, मातेखेड़ा, पठानढोडगी, साल्हेटोला, सीताकसा गै, पुर्रामटोला, शिकारीमाहका, बोईरडीह के ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया है। समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाज कल्याण, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन, परिवहन सहित कुल 28 विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया तथा ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में विभिन्न विभागों को प्राप्त कुल 3909 आवेदनों का निराकरण किया गया। जिसमें 3880 आवेदन मांग एवं 29 आवेदन शिकायतों से संबंधित थे।

समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मांग एवं शिकायतों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इनमें पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र व नवीन जाबकार्ड, खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा ड्राविंग लाइसेंस, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड, मछली पालन विभाग द्वारा मछली जाल, कृषि विभाग द्वारा बीज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र तथा दिव्यांग हितग्राहियों को ई-ट्राईसाइकल का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं को गोद भराई एवं नन्हे बच्चों का अन्नप्रासन किया गया।

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष  संजय सिन्हा, समाज सेवी  कोमल सिंह राजपूत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरम मंडावी, श्रीमती भेष बाई साहू, श्रीमती उतरा निषाद,  चंद्रप्रकाश मोटघरे, श्रीमती भान बाई मंडावी, श्रीमती हेमीन साहू,  उभेराम मंडावी एवं श्रीमती सुनीता सेवता, जनपद पंचायत छुरिया के सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि,तहसीलदार छुरिया  विजय कोठरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया  होरीलाल साहू  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.