डोंगरगढ़ विकासखण्ड के उरईडबरी में हुआ समाधान शिविर

Updated on 27-05-2025 12:59 PM

राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2025 के तृतीय एवं अंतिम चरण में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत उरईडबरी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में 13 ग्राम पंचायत अमलीडीह, भोथली, धनडोंगरी, झण्डातालाब, कोलिहापुरी (नवा), मक्काटोला, मेंढा, मोतीपुर, पटपर, पिनकापार, रामाटोला, टप्पा एवं उरईडबरी से प्राप्त सभी मांगों के आवेदनों का निराकरण किया गया। जनप्रतिनिधियों शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी का जल स्वच्छता के लिए परीक्षण किट प्रदान किया गया। इसके अलावा राशन कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति आदेश, जॉबकार्ड एवं श्रमकार्ड भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई। जनप्रतिनिधियों ने शिविर के दौरान ही ग्राम पंचायत उरईडबरी में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही  नोहर सिंह के नवनिर्मित आवास का रिबन काटकर गृह प्रवेश कराया।  नोहर सिंह को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी भी दी गई।

समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा निराकरण की जानकारी दी गई। सभी विभागीय अधिकारियों ने निराकरणों का वाचन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक  सचिन बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती लता सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य  प्रशांत कोडापे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  दिनेश गांधी,  गिरवर साहू,  मनोज कांडे एवं  बोधि साहू, एसडीएम डोंगरगढ़  मनोज मरकाम सहित तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत सहित अन्य ग्रामों के सरपंच, पंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.