ग्राम पंचायत जटगा में समाधान शिविर का आयोजन

Updated on 31-05-2025 01:28 PM

कोरबा।  जनपद  पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत कलस्टर जटगा में आज सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इसके साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मौके पर प्रदान किया गया।

समाधान शिविर के मुख्य अतिथि डॉ पवन कुमार सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत ने संबोधित करते हुए कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक सीधे पहुंचाना था, जिसमें अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। ग्रामीणजनों ने समाधान शिविर में शामिल होकर योजनाओं का लाभ उठाया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी सिंह तंवर, उपाध्यक्ष  प्रकाश चंद जाखड़, अनुविभागीय अधिकारी (रा.)  तुलाराम भारद्वाज, जनपद सदस्य  रघुराज सिंह, पवन पोया, जनपद पंचायत सीईओ  जय प्रकाश डडसेना सहित खंड स्तर के विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, 9 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

समाधान शिविर में जटगा क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत जटगा, मेरई, अमलीकुंडा, नवापारा, कटोरीनगोई, पचरा, मातिन, घुमानीडांड एवं केशलपुर सम्मिलित रहीं। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा नागरिकों से प्राप्त समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जनपद पंचायत से राशन कार्ड एवं जॉब कार्ड का वितरण किया गया। कृषि विभाग के द्वारा पात्र किसानों को मोटर पंप दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।साथ ही किसानों को केसीसी ऋण के चेक भी प्रदान किए गए। सीईओ जनपद पंचायत के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.