सिर्री और परसतराई में आयोजित हुआ समाधान शिविर

Updated on 27-05-2025 01:05 PM

धमतरी। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जिले में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को सुशासन तिहार में मिले आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी जा रही है। साथ ही विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित भी किया जा रहा है। आज कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिर्री और धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत परसतराई में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। सिर्री क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में कुल 7 हजार 592 आवेदन मिले। इनमें से 7 हजार 389 मांग और 203 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं।

सिर्री में आयोजित समाधान शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, जिला पंचायत सभापति कुलेश्वरी गायकवाड़, जनपद सदस्य कुरूद ललिता भतप्रहरी, टकेश्वर साहू, चन्द्रशेखर साहू, अनुराग साहू, देशांत सिन्हा सहित 13 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे। सिर्री क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में राजस्व विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख दिया गया। वहीं 32 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका और 16 हितग्राहियों को बी-1 खसरा प्रदाय किया गया। इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को बाल संदर्भ योजना का प्रमाण पत्र और 9 बच्चों को पोषण टोकरी वितरित किया गया।

इसके साथ ही 9 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 8 बच्चों को अन्नप्रासन्न कराया गया। पुलिस विभाग द्वारा सायबर अपराध संबंधी शिकायतों का निराकरण किया गया और समाज कल्याण विभाग द्वारा एक हितग्राही को ट्रायसाईकिल दिया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 5 प्राथमिक और 5 माध्यमिक स्कूल के बच्चों को गणवेश, परिवहन विभाग द्वारा 3 लोगों को लर्निंग लायसेंस प्रदाय किया गया। इसी तरह जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा 42 हितग्राहियों को खाद-बीज और 3 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। सिर्री समाधान शिविर में ग्राम पंचायत गातापार अ., सिर्री, कुल्हाड़ी, फुसेरा, दर्रा, खर्रा, चिंवरी, संकरी, सिवनीकला, मरौद, कोड़ेबोड़, अटंग, अछोटी को शामिल किया गया है।

ग्राम पंचायत परसतराई में आयाजित समाधान शिविर में कुल 4 हजार 477 आवेदन मिले। इनमें से 4392 आवेदन मांग और 85 आवेदन शिकायत संबंधी थे। इसकी जानकारी आज ग्रामीणों को दी गई। इस मौंके पर छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, महापौर रामू रोहरा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा धु्रव, उपाध्यक्ष केशव साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष आमदी श्रीमती ज्योति साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू, श्रीमती संतकुमारी साहू, श्रीमती देहुती साहू, श्रीमती दिनेश्वरी साहू, दिलीप सेन, सरपंच ग्राम पंचायत परसतराई श्रीमती गंगा मरकाम साहित 6 ग्राम पंचायतां के सरपंच, सचिव, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम पीयुष तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत धमतरी दीपक ठाकुर, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

परसतराई में आयोजित समाधान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय योजनाओं से लाभान्वितों को सामग्री का भी वितरण किया गया। जनपद पंचायत धमतरी द्वारा 31 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश, 10 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर की चाबी, 21 हितग्राहियों को नये राशनकार्ड, 3 हितग्राहियों का नाम राशन कार्ड में जोड़ा गया और 11 हितग्राहियों को नया जॉब कार्ड वितरित किया गया। इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 4 बच्चों को अन्नप्रासन्न कराया गया तथा 6 बच्चों को सुपोषण किट का वितरण किया गया।

समाधान शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को किसान किताब, 3 हितग्राहियों को बी-1 नकल, उद्यानिकी विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को बैंगन का पौधा वितरित किया गया। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा 5 विद्यार्थियों को गणवेश और खरतुली के 6 दिव्यांग विद्यार्थियों को सामग्री का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड, 4 हितग्राहियों को टीबी क्रेश फुड बास्केट प्रदाय किया गया। इसके साथ ही 130 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी किया और और दवाईयां वितरित की गईं। परिवहन विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों का लर्निंग लायसेंस बनाया गया तथा श्रम विभाग द्वारा नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 5 लाभार्थियों को 20 हजार रूपये का चेक और एक हितग्राही को नया श्रम कार्ड का वितरण किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.