बहीगांव में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

Updated on 24-05-2025 01:03 PM

कोंडागांव। केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बहीगांव में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया जिसमें 8 से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का विभिन्न विभागों के द्वारा निराकरण किया गया तथा शासन की महत्वपूर्ण हितग्राहीमूलक योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में कुल 10 ग्राम पंचायत को क्लस्टर स्तर पर सम्मिलित करते हुए बहीगांव में शिविर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई उपस्थित थे। बहीगांव समाधान शिविर में 39 हितग्राहियों को राशन कार्ड, पंचायत विभाग द्वारा 26 को मनरेगा जॉब कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा 20 को निवास प्रमाण, 20 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र और 14 किसान किताब, उद्यान विभाग द्वारा 15 किसानों को सब्जी बीज, सहकारिता विभाग द्वारा 10 किसानों को धान बीज और 09 किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किया गया। इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 13 हितग्राहियों का गोद भराई कार्यक्रम संपन्न कराया गया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य कपिल नाग, श्रीमती चरनतीन राजेश नेताम, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंकित चौहान, सीईओ जनपद केशकाल, तहसीलदार केशकाल, सभी सरपंच गण्उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.