समाधान शिविर जनता और शासन के बीच में सेतु का कार्य करते हैं : विधायक

Updated on 20-05-2025 11:49 AM

कोरबा। जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी में “सुशासन तिहार“ के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक  प्रेमचंद पटेल जी रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर शासन एवं जनता के बीच एक सेतु का कार्य करते हैं, जिससे अधिकाधिक ग्रामवासी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती झूलबाई कंवर ने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान 8 से 11 अप्रैल तक ग्रामीणों ने शासन तक अपनी समस्याएं पहुंचाई थीं, जिनका निराकरण इस समाधान शिविर के माध्यम से किया जा रहा है।

शिविर में पंडरीपानी, डिंडोलभांठा, तेलसरा, ढपढप, नवागांवकला, धनरास, लोतलोता व छुरीखुर्द ग्राम पंचायतों के ग्रामीण एवं हितग्राही उपस्थित रहे। शिविर में कुल 1938 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1915 मांग व 23 शिकायतें थीं। इनमें से 1851 मांग व 23 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया।

शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का वाचन एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में  22 राशन कार्ड, 5 जॉब कार्ड, 11 पेंशन आदेश प्रतियां, 6 किसान किताबें एवं 8 जाति प्रमाण पत्र हितग्राहियों को वितरित किए गए।

इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती शारदालता यादव एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच, पंचायत सचिवगण,  संजय शर्मा, रघुराज सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष  गोविंद सिंह कंवर,  रामप्रसाद कोराम,  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  रोहित सिंह, तहसीलदार श्रीमती प्रियंका चंद्रा,  साहू, जनपद सीईओ  यशपाल सिंह,अतिरिक्त सीईओ  खगेश कुमार निर्मलकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.