इमरान खान को हटाना चाहते हैं कुछ पीटीआई नेता... करीबी का दावा- पाकिस्तान के हाल से भारत को सबसे ज्यादा फायदा

Updated on 11-05-2023 07:18 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के पूर्व नेता फैसल वावड़ा ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पीटीआई के कुछ नेता इमरान खान को रास्ते से हटाकर खुद प्रधानमंत्री बनने के लिए 'विदेशी एजेंसियों' के संपर्क में हैं। वावड़ा ने दावा किया कि अभी भी वह पीटीआई चीफ (इमरान खान) के करीबी हैं। इस्लामाबाद में बुधवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पार्टी समर्थकों से शांत रहने और इमरान खान की स्थिति को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई की मांग करने वाले जनता को गुमराह कर रहे हैं और पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।


पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, वावड़ा ने कहा कि पाकिस्तान के हालात से भारत को बहुत फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क की सरकार को यह पता होना चाहिए कि जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा की आती है तो सभी पाकिस्तानी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने मतभेदों के कारण अपने दुश्मनों के सपनों को सच कर रहे हैं। पीटीआई के पूर्व नेता ने पार्टी को साजिशकर्ताओं के हाथों में पड़ने से बचाने का आह्वान किया और जोर देकर कहा कि 'इमरान खान किसी विदेशी एजेंडे में शामिल नहीं हैं।'

'खेल खेल रहे कुछ पीटीआई नेता'

वावड़ा ने दावा किया कि पार्टी के भीतर कुछ लोग निजी लाभ के लिए 'खेल खेल रहे हैं' और जल्द ही उनका पर्दाफाश हो जाएगा। उन्होंने हिंसा का रास्ता अपनाने के बजाय लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके अपनाने के महत्व पर भी जोर दिया। पीटीआई के पूर्व नेता ने संकल्प लिया कि वह पाकिस्तान, इमरान खान और देश के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने पीटीआई से राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) की कार्रवाई को स्वीकार करने के लिए कहा।

'NAB की कार्रवाई को स्वीकार करें'

वावड़ा ने कहा, 'एनएबी ने पहले भी इसी तरह की कार्रवाई की थी, जिसे उचित माना गया था। अब जब पीटीआई के साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो इसे स्वीकार किया जाना चाहिए।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पीटीआई के नेता सिर्फ इमरान खान हैं, कोई और नहीं। मंगलवार को रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट के परिसर से इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पीटीआई समर्थकों ने कई शहरों में दंगे किए और कई प्रमुख आवासों को आग के हवाले कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.