कोई धोनी को जाकर बताओ... नौवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे माही पर भड़के इरफान पठान, सुना दी खरी-खरी

Updated on 06-05-2024 12:57 PM
धर्मशाला: पूर्व भारतीय ऑलरांडर इरफान पठान ने महेंद्र सिंह धोनी को आड़े हाथों लेते हुए खरी-खरी सुना दी है। इरफान पठान की माने तो धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के सबसे अनुभवी प्लेयर हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने आना चाहिए। दरअसल, आईपीएल 2024 में रविवार को हुए मैच में धोनी पंजाब किंग्स के खिलाफ नौवें नंबर पर बैटिंग करने आए। अपने टी-20 करियर में यह पहला मौका था जब माही 9वें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ये पारी इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि धोनी पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए हर्षल पटेल की स्लोअर गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

पठान ने इंडिया टुडे के हवाले से स्टार स्पोर्ट्स को बताया, 'एमएस धोनी का नंबर 9 पर बल्लेबाजी करना सीएसके के लिए काम नहीं करेगा, इससे टीम को मदद नहीं मिलती है। मुझे पता है कि वह 42 साल के हैं, लेकिन वह ठोस फॉर्म में हैं। उन्हें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्हें कम से कम 4 से 5 ओवर तक बल्लेबाजी करनी चाहिए। वह आखिरी ओवर या आखिरी दो ओवर तक बल्लेबाजी कर रहे हैं और यह लंबे समय तक सीएसके के लिए उद्देश्य पूरा नहीं करता है।'

धोनी का बल्ले से यह सीजन शानदार रहा है, उन्होंने सात पारियों में 55 की औसत और 224.49 की स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए हैं। पठान ने कहा, 'ऐसा हो सकता है कि हम सीएसके को यहां से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करते देखेंगे और उन्हें अपने 90 प्रतिशत मैच जीतने होंगे। बतौर सीनियर प्लेयर धोनी को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने की जरूरत है। उन्हें वही करना है जो उन्होंने कई मौकों पर किया है। जब टीम को उनकी जरूरत है तो आप शार्दुल ठाकुर को खुद से आगे नहीं भेज सकते। आप धोनी को नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए नहीं देख सकते।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.