कभी बाहर, कभी अंदर, पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहा मजाक, अब बाबर आजम को मिली टी20 टीम में जगह

Updated on 23-10-2025 02:27 PM
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज नसीम शाह को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी घरेलू टी20 सीरीज और अगले महीने श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ होने वाली ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम में वापस शामिल कर लिया गया है। पिछले साल दिसंबर से टी20 फॉर्मेट से बाहर चल रहे बाबर और नसीम के अलावा, युवा और आक्रामक बल्लेबाज अब्दुल समद की भी टी20 टीम में वापसी हुई है।

कब से खेली जाएगी ये सीरीज

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जाएगी। ट्राई सीरीज (श्रीलंका, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान) 17 से 29 नवंबर तक इन्हीं जगहों पर आयोजित होगी। वनडे सीरीज में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका 4 से 8 नवंबर तक फैसलाबाद में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगे। इसके बाद 11 से 15 नवंबर तक रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की एक और वनडे सीरीज खेली जाएगी।

टीम में बदलाव और नजरअंदाज किए गए खिलाड़ी

नसीम और बाबर दोनों को पाकिस्तान की वनडे टीम में भी जगह मिली है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी सलामी बल्लेबाज फखर जमां और स्पिनर सुफयान मुकीम को टी20 टीम में शामिल नहीं किया है। फखर जमां को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान को टी20 टीम में शामिल किया गया है, जबकि मुहम्मद हारिस को बाहर कर दिया गया है। उस्मान तारिक टी20 इंटरनेशनल टीम में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अभी डेब्यू करना बाकी है। वनडे टीम में फैसल अकरम, हारिस राऊफ और हसीबुल्लाह की वापसी हुई है।

पाकिस्तान की वनडे और टी20 स्क्वाड

टी20 टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान, उस्मान तारिक। रिजर्व: फखर जमां, हारिस राऊफ, सुफियान मोकिम

वनडे टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, फखर जमां, हारिस राऊफ, हसीबुल्लाह, हसन नवाज, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
 23 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 2 रन के अंतर से जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में बारिश…
 23 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
 23 September 2026
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
Advt.