कभी मिट्टी का बर्तन बनाया तो कभी मंदिर पहुंची, विल जैक्स की स्टूडेंट गर्लफ्रेंड का देसी अवतार

Updated on 29-04-2024 01:28 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2024 में विस्फोटक बैटिंग के बाद हर तरफ विल जैक्स की चर्चा हो रही है। टी20 लीग क्रिकेट में विल जैक्स बड़ा नाम हैं लेकिन आईपीएल में वह पहली बार खेल रहे हैं। शुरुआती मैचों में फेल रहने के बाद जैक्स गुजरात टाइटंस के खिलाफ लय में दिखे। उन्होंने 31 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। अगली 10 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर जैक्स ने तहलका मचा दिया। विल जैक्स की इस बैटिंग के बाद उनके बारे में तो बात हो ही रही हैं, इसके साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड भी चर्चा में आ गई है।

कौन हैं विल जैक्स की गर्लफ्रेंड?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के धाकड़ बल्लेबाज विल जैक्स की गर्लफ्रेंड का नाम एना ब्रूमवेल है। 24 साल की ब्रूमवेल लंदन में रहती हैं और वहीं पढ़ाई भी करती हैं।

एनजीओ में करती हैं काम

एना ब्रूमवेल सिर्फ एक स्टूडेंट ही नहीं बल्कि लोगों की मदद करने में भी आगे रहती हैं। वह बच्चों की पढ़ाई को बढ़ावा देने वाली एनजीओ के साथ भी काम करती हैं।

घूमने की शौकीन हैं ब्रूमवेल

ब्रूमवेल को घूमने का बहुत शौक है। इसका सबूत उनके इंस्टाग्राम पर उनकी ढेर सारी तस्वीरें हमें देखने को मिलता है। दुनिया की कई देशों की फोटो उन्होंने शेयर की हैं।

भारत में दिख रहा देसी अंदाज

विल जैक्स के साथ आईपीएल के लिए एना भी भारत में हैं। यहां उनका देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। वह बेंगलुरु में इस्कॉन टेंपल घूमने गई थीं। इसके साथ ही मिट्टी के बर्तन भी बनाए हैं।

स्टेडियम में आती हैं नजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के दौरान एना ब्रूमवेल स्टेडियम में भी नजर आती हैं। विल जैक्स के साथ उनका यह फोटो काफी वायरल हुआ था। अन्य लीग के दौरान भी वह जैक्स को सपोर्ट करती नजर आती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.