सुम्बुल ने कभी मारी गुलाटी तो कभी किया ब्रेक डांस

Updated on 28-12-2022 08:50 PM
बिग बॉस सीजन 16 के 88वें एपिसोड में शिव ठाकरे ने एक बार फिर कैप्टनेंसी टास्क जीत लिया है। अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन को मात देकर वह घर के नए कैप्टन बन गए हैं। इस बार घर के कप्तान चुनने के लिए बिग बॉस ने एक निष्पक्ष टास्क करवाया। जहां शो में जनता ने आकर वोट किए। इस दौरान शिव ठाकरे को ऑडियंस ने चुना और उन्हें घर का नया कप्तान बनाया। इस टास्क के दौरान एमसी स्टैन को सपोर्ट करने के लिए सुम्बुल तौकीर खान ने जबरदस्त डांस किया। उनका एनर्जेटिक डांस अब सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है। सुम्बुल के फैंस इस वीडियो को बार बार देख रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
बिग बॉस 16 में मंगलवार के एपिसोड में घरवालों ने कैप्टन बनने के लिए तीन दावेदार MC Stan, शिव (Shiv Thakare) और अब्दू को चुना। इन तीनों को कप्तान बनने के लिए तीन राउंड में खेलना पड़ा। पहले तीनों ने खुद परफॉर्मेंस दी तो दूसरे राउंड में तीनों को बताना था कि कैसे वह एक दूसरे से बेहतर है। इस टास्क में तीनों ही दोस्तों ने एक दूसरे की तारीफ की जिसे देख जनता भी खुश हो गई और इन्हें असली दोस्त कहना शुरू कर दिया।

नदियों पार पर सुम्बुल का डांस वीडियो

कैप्टनेंसी टास्क के तीसरे राउंड में इन तीनों अपने लिए एक एक कंटेस्टेंट को चुनना था जो इनके लिए परफॉर्म करें। अब्दू और शिव ने साजिद खान (Sajid Khan) को चुना। साजिद ने दोनों के समर्थन में जनता को खुश करने के लिए फनी एक्ट किया। वहीं स्टैन ने सुम्बुल को चुना। इस दौरान अपने दोस्त स्टैन को सपोर्ट करने के लिए सुम्बुल (Sumbul Touqeer Khan) ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी। वह कभी गुलाटी मारती तो कभी ब्रेक डांस करती दिखीं, जिसे देख जनता क्या घरवालें भी झूम उठे। वहीं साजिद खान तो देखते ही रह जाते हैं।

फैंस हुए सुम्बुल के डांस के दीवाने

नदियों पार गाने पर सुम्बुल ने जैसे ही डांस करना शुरू किया तो लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इमली फेम सुम्बुल का स्वागत किया। फिर उनकी एनर्जी और डांस स्टेप्स को देख सभी ने उनकी जमकर तारीफ की। बीच में शिव भी उनके साथ ठुमके लगाते दिखते हैं। इस तरह सुम्बुल की तारीफ ट्विटर पर भी खूब देखने को मिल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.