सुरक्षा चूक मामले में कर्नाटक के पूर्व डीएसपी का बेटा पकड़ाया, अब दो और से पूछताछ

Updated on 21-12-2023 01:43 PM

संसद भवन की सुरक्षा में अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को भी तैनात किया गया है। 21 दिसंबर को सूत्रों ने बताया, संसद में सुरक्षा चूक को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। CISF के पास अभी एटॉमिक, दिल्ली मेट्रो, हवाई अड्डे और एयरोस्पेस से जुड़े संस्थानों समेत कई इमारतों की सिक्योरिटी का जिम्मा है।

CISF के साथ पार्लियामेंट सिक्योरिटी सर्विस (PSS), दिल्ली पुलिस और पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप (PDG) भी शामिल रहेंगे। PDG, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का ही हिस्सा है।

दो अन्य लोगों से पूछताछ जारी
लोकसभा में सुरक्षा चूक मामले में कर्नाटक से इंजीनियर साईंकृष्ण जगाली को हिरासत में लिया गया है। इसे दिल्ली लाया गया है। जगाली कर्नाटक के एक रिटायर्ड DSP का बेटा है। वहीं, यूपी के एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

साईंकृष्ण जगाली, डी मनोरंजन का दोस्त है। मनोरंजन ने पूछताछ में साईंकृष्ण जगाली का नाम बताया था। साईंकृष्ण मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। जगाली की बहन स्पंदा का कहना है कि मेरे भाई को दिल्ली पुलिस 20 दिसंबर की रात को बागलकोट के विद्यागिरि से ले गई। मेरा भाई कॉलेज के दिनों में मनोरंजन का रूममेट था।

वहीं, सुरक्षा चूक मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों की सागर शर्मा, डी मनोरंजन, अमोल शिंदे और नीलम की हिरासत आज 21 दिसंबर को खत्म हो रही है। दो अन्य आरोपी ललित झा और महेश कुमावत भी कस्टडी में हैं। इन छह लोगों से दिल्ली पुलिस की पांच अलग-अलग यूनिट्स पूछताछ कर रही हैं।

ये हैं 6 आरोपी

संसद में घुसपैठ का सीन रीक्रिएट किया गया था
संसद में 13 दिसंबर को हुई घुसपैठ के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से बनाई गई कमेटी जांच कर रही है। CRPF डायरेक्टर अनीश दयाल सिंह की अगुआई वाली इस कमेटी ने 15, 16 और 18 दिसंबर को तीन अलग मौकों पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। इस कमेटी ने संसद में उस दिन ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाबलों से पूछताछ की और संसद सुरक्षा सेवा से उनकी संख्या के बारे में पूछा।

इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से सूत्रों के मुताबिक, संसद घुसपैठ मामले की जांच में अनीश दयाल सिंह के साथ पैरामिलिट्री फोर्स, इंटेलिजेंस एजेंसी और दिल्ली पुलिस के सिक्योरिटी डिवीजन के JCP रैंक के अधिकारी भी इस जांच में शामिल हैं।

सबसे पहले जांच समिति के सदस्यों ने 15 दिसंबर को संसद का दौरा किया था। दो सुरक्षाबलों ने घुसपैठ करने वाले सागर शर्मा और मनोरंजन डी का किरदार निभाया, जबकि बाकी सारे सुरक्षाबलों को उनके तय स्थान पर खड़ा किया गया। इस दौरान समिति के सदस्य नोट्स लिखते रहे।

16 दिसंबर को IG रैंक के सभी अधिकारियों ने दोबारा सीन रिक्रिएट किया। उन्होंने इस दिन भी सुरक्षाबलों से पूछताछ की और संसद की सुरक्षा में लगे इक्विपमेंट की जांच की। सूत्रों के मुताबिक, कमेटी ने 18 दिसंबर को भी ये ड्रिल दोहराई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.