'सन ऑफ सरदार 2' की मामूली शुरुआत, 'महावतार नरसिम्‍हा' ने 'सैयारा' को पछाड़ा, न‍िराश कर गई 'धड़क 2'

Updated on 02-08-2025 12:55 PM
अजय देवगन और मृणाल पांडे की 'सन ऑफ सरदार 2' ने बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत ही मामूली शुरुआत की है। हालांकि, ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में इसने सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्‍त‍ि डिमरी की 'धड़क 2' को जरूर पीछे छोड़ दिया है, लेकिन शुक्रवार को टिकटों पर 50% की छूट थी। बावजूद इसके 'सन ऑफ सरदार 2' दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब रही। आलम ये है कि अजय देवगन की पिछली रिलीज 'रेड 2' ने पहले दिन इससे 3 गुना अध‍िक कमाई की थी। इतना ही नहीं, 13 साल पुरानी 'सन ऑफ सरदार' भी इससे कहीं आगे थी। 'धड़क 2' का हाल और भी बुरा है। यह फिल्‍म ना तो दर्शकों में रोमांस के तार छू पाई है और ना ही जातिगत मुद्दों पर भी असर दिखा सकी है। हां, इन सब के बीच सबसे चौंकाने वाली कमाई 'महावतार नरसिम्‍हा' की है। इस एनिमेशन फिल्‍म ने हिंदी वर्जन में गजब की रफ्तार पकड़ी है। शुक्रवार को इसने 'सैयारा' से भी अध‍िक का कलेक्‍शन किया है।

बॉक्‍स ऑफिस पर अहान पांडे और अनीत पड्डा की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'सैयारा' का जोर भी अब कम होता दिख रहा है। दो हफ्ते बाद अपने दूसरे शुक्रवार को इस फिल्‍म ने देश में 4.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले गुरुवार को इसने 6.50 करोड़ का बिजनस किया था। मोहित सूरी की यह फिल्‍म किसी जादू से कम नहीं है। 45 करोड़ के बजट में बनी म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्‍म 'सैयारा' ने 15 दिनों में अब देश में 284.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

'सन ऑफ सरदार 2' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 1

'सैकनिल्क' के मुताबिक, 100 करोड़ के बजट में विजय कुमार आरोड़ा के डायरेक्‍शन में बनी 'सन ऑफ सरदार 2' ने पहले दिन महज 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ओपनिंग डे के बावजूद सिनेमाघरों में फिल्‍म के शोज में दर्शकों की संख्‍या भी औसतन 22.56% ही दिखी है। यह हाल तब है, जब फिल्‍म में अजय देवगन जैसे सुपरस्‍टार हैं और यह 2012 की एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी का सीक्‍वल है। 13 साल पहले 'सन ऑफ सरदार' ने पहले दिन 10.80 करोड़ रुपये का बिजनस किया था

'रेड 2' से तीन गुना कम, 'शैतान' से आधी कमाई ही कर पाई 'सन ऑफ सरदार 2'

चौंकाने वाली बात यह भी है कि 'सन ऑफ सरदार 2' की शुरुआत अजय की पिछली रिलीज 'रेड 2' की तुलना में काफी कम है, जिसने पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अजय की ही हॉरर ब्लॉकबस्टर 'शैतान' ने भी ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, अभी यह उम्‍मीद जरूर है कि वीकेंड में 'सन ऑफ सरदार 2' की कमाई बढ़ेगी। लेकिन इसके सामने 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्‍हा' भी हैं, जो टिकट ख‍िड़की पर पहले से पैर जमाए बैठे हैं।

'धड़क 2' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 1

दूसरी ओर, शाज‍िया इकबाल के डायरेक्‍शन में करीब 60 करोड़ के बजट में बनी 'धड़क 2' पहले दिन सिर्फ 3.35 करोड़ रुपये कमा पाई है। यह भी 'सन ऑफ सरदार 2' की तरह इसी नाम की पिछली फिल्‍म से प्रेरित सीक्‍वल है। हालांकि, यहां एक बात गौर करने वाली ये भी है कि 'धड़क 2' देशभर में 1000 स्‍क्रीन्‍स पर ही रिलीज हुई है। लेकिन फिर भी यह कमाई बेहद कम है। ओपनिंग डे पर फिल्‍म के शोज में औसतन 22.85% सीटों पर दर्शक नजर आए।

2018 में आई 'धड़क' से आधे से भी कम कमाई

'धड़क 2' का निराशाजनक प्रदर्शन इस मायने में और भी दुखी करता है कि सिनेमाघरों में मौजूद 'सैयारा' इसी जॉनर की एक ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म बनी है। यह पहले दिन साल 2018 में रिलीज 'धड़क' की कमाई का आधा भी नहीं कमा सकी है। जान्‍हवी कपूर और ईशान खट्टर स्‍टारर फिल्‍म ने तब ओपनिंग डे पर 8.71 करोड़ रुपये कमाए थे और लाइफटाइम 74.19 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर हिट साबित हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.