प्रॉपर्टी नाम करवा मां से बदसलूकी करने लगा बेटा, HC ने गिफ्ट डीड रद्द की, फिर संपत्ती से बेदखल कर सिखाया सबक

Updated on 11-09-2023 02:12 PM
कृष्णा शुक्ला, मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए अपनी मां के साथ बदसलूकी करनेवाले बेटे को घर खाली करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा, मां घर की मालिक है। बेटे का घर पर कोई हक नहीं है। घटना और साक्ष्यों से पता चलता है कि मां और उसके बेटे के बीच प्यार और स्नेह नहीं है। बेटा भी अपनी बुजुर्ग मां की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में विफल रहा है। अप्रैल 2022 में सीनियर सिटिजन ट्रिब्यूनल ने गिफ्ट डीड रद्द करने के संबंध में जो फैसला दिया है, वह पूरी तरह से सही है। एक महिला ने अपने बेटे को दो 'गिफ्ट डीड' के तहत फ्लैट दिया था। वर्ष 2017 में महिला ने फ्लैट को उपहार में दे दिया था, लेकिन बेटा उसकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। उसने घर में 30 साल से रह रही अपनी बुजुर्ग मां को ही बेघर कर दिया। महिला ने सीनियर सिटिजन ट्रिब्यूनल से गिफ्ट डीड रद्द करने की मांग की थी।

अदालत ने क्या कहा

जस्टिस एसवी मारने ने मामले की सुनवाई के बाद कहा, मेनटिनेंस शब्द का मतलब सिर्फ पैसा देना नहीं है। इस शब्द में रोटी, कपड़ा, मकान और मेडिकल सेवा भी शामिल है। मां के पास नियमित आय आने का मतलब यह नहीं है कि उसे बुनियादी सुविधाओं की जरूरत नहीं है। प्रेम और स्नेह में भौतिक जरूरतों की शर्त अंतनिर्हित है। गिफ्ट डीड में शर्त का उल्लेख करने की जरूरत नहीं है। ट्रिब्यूनल ने अपने अधिकार के दायरे में गिफ्ट डीड को रद्द करने का आदेश दिया है। बेटे के आग्रह पर कोर्ट ने 6 सप्ताह तक घर को लेकर यथास्थिति कायम रखने को कहा है। बुजुर्ग महिला की ओर से ऐडवोकेट सिमिल पुरोहित ने पक्ष रखा।

ट्रिब्यूनल ने महिला के हक में दिया फैसला

बेटे के अत्याचार से तंग आकर 70 वर्षीय विधवा महिला ने ट्रिब्यूनल में शिकायत की थी। ट्रिब्यूनल ने शिकायत पर सुनवाई के बाद न सिर्फ गिफ्ट डीड को अमान्य घोषित कर दिया, बल्कि घर भी महिला के नाम पर बहाल कर दिया। ट्रिब्यूनल ने चेतावनी दी कि यदि बेटा ट्रिब्यूनल के आदेश की अवहेलना करेगा,तो उसकी मां के पास बेटे के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत करने की छूट होगी। ट्रिब्यूनल के इस आदेश के खिलाफ बेटे ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

बेटे का दावा

याचिका में बेटे ने दावा किया था कि गिफ्ट डीड में बुनियादी सुविधाएं देने व जरूरतों को पूरा करने की कोई शर्त नहीं थी। उसकी मां ने बड़े भाई के उकसाने पर इस डीड को रद्द किया है। ट्रिब्यूनल का आदेश सीनियर सिटीजन कानून के खिलाफ है। उसकी मां को भरण-पोषण की राशि की जरूरत नहीं है। उसने बंगले में मां की एंट्री को नहीं रोका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.