Shehnaaz Gill के पीछे पड़ीं सोना मोहापात्रा! बिना नाम लिए कहा- मौकापरस्त, बड़े लोगों को मक्खन लगाना बंद करो

Updated on 01-03-2023 08:12 PM
सिंगर सोना मोहापात्रा कुछ दिनों से ट्विटर पर बिना नाम लिए शहनाज गिल पर निशाना साध रही हैं। पहले उनके टैलेंट पर सवाल उठाए थे। कहा था कि उनमें ऐसा क्या खास है, जिसकी वजह से उन्हें इनता लाइमलाइट दिया जा रहा है। साथ ही साजिद खान का सपोर्ट करने के लिए भी काफी कुछ भला-बुरा कहा था। सोना ने ट्वीट कर लिखा था कि शहनाज ने सिर्फ एक टीवी रियलिटी शो को करने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। उसी से उनको पॉपुलैरिटी मिली है। लेकिन मैं उन महिलाओं के तौर-तरीकों को जानती हूं जो शॉर्टकट के जरिए अच्छा पैसा कमाती हैं। इसके बाद फैन्स ने इनको लताड़ा था लेकिन कोई फर्क नहीं। क्योंकि एक बार फिर ट्वीट करके उन्होंने एक्ट्रेस को ज्ञान बांटा है। उन्हें भर-भरकर नसीहत दी है। क्या कहा है, आइए बताते हैं।

सोना मोहापात्रा (Sona Mohapatra) ने ट्वीट कर लिखा- 'कुछ पैसे और समय खर्च करो औ कुछ सीखने की कोशिश करो, म्यूजिक टीचर, एक्टिंग कोच, वॉइस डायलॉग सीखने का प्रयास करो। और कोई टैलेंट है तो उसकी भी प्रैक्टिस करो, जिसे अपना टैलेंट बनाना चाहती हो। क्यूट और मक्खन जैसी बातें करना, सफल आदमी के पीछे भागना, पीआर खरीदना सफलता नहीं है।' इसके बाद फिर शहनाज के फैन्स ने कमेंट कर इन्हें फटकारना शुरू कर दिया। लोगों ने लिखा- जो लोग कुछ कर नहीं पाते वो ऐसे ही दूसरों पर उंगली उठाते हैं। एक ने कहा- तुम दर्द में हो। भगवान तुमको सद्बुद्धि दे।

सोना मोहापात्रा ने किया दूसरा ट्वीट

इन सब बवाल के बाद सोना मोहापात्रा ने एक और ट्वीट किया और सफाई दी। उन्होंने लिखा- मेरी फेमिनिज्म की किताब में, 'सभी महिला फरिश्ता' नहीं हैं और न ही 'सभी पुरुष' राक्षस। जो महिलाएं अवसरवादी होकर समानता के लिए लड़ती हैं और साजिद खान जैसे यौन उत्पीड़न के आरोपियों की चाटती हैं, इसके लिए वो जवाबदेह होनी चाहिए। उनको दुनिया के सामने लाना चाहिए। फिलहाल पीआर के साथ ये सब करना बंद करो।

शहनाज गिल के फैन्स ने सोना को दौड़ा लिया

इसके बाद भी फैन्स रुके नहीं। उन्होंने सोना को फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा- पहले तो ये बताओ ये है कौन, मैं तो जानता भी नहीं कि इसके गाने कौन से हैं! एक ने लिखा- कम से कम 6 महीने तक ट्रोलिंग रुकनी नहीं चाहिए। तब इसको पता चलेगा कि गलत पंगा ले लिया। एक ने लिखा- इसको क्यों महत्व दे रहे हो तुम लोग। है कोन ये... सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है इसका।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.