सोनाक्षी सिन्हा- हुमा कुरैशी और जहीर इकबाल पर भारी पड़े महत राघवेंद्र, हल्की साबित हुई 'डबल एक्सएल'

Updated on 04-11-2022 06:38 PM
क्या है कहानी:  फिल्म की शुरुआत होती है, जहां सजी धजी बेहद खूबसूत अंदाज में राजश्री त्रिवेदी (हुमा कुरैशी) मौजूद है और शिखर धवन उनके साथ डांस करने के लिए पूछते हैं। डांस शुरू होता है और तभी जोर जोर से मां की आवाज आती है, फिर समझ आता है कि ये तो सपना था। जब आंख खुलती है तो मां की डांट के साथ याद आता है कि राजश्री तो अब भी अपने बड़े से सपने के साथ मेरठ में ही है। मां को राजश्री की शादी की चिंता है, और उस ही बात पर हमेशा खिटपिट होती है। वहीं पिता और दादी, राजश्री के पक्ष में रहते हैं और चाहते हैं कि उसके सपने को पंख मिल जाए। राजश्री, स्पोर्ट्स प्रेजेंटर बनना चाहती है। इसके बाद कहानी में एंट्री होती है सायरा खन्ना (सोनाक्षी सिन्हा) की, जो अपना फैशन लेबल खोलना चाहती है और लंदन जाकर शूट करना होता है। लेकिन आखिर वक्त पर बॉयफ्रेंड से धोखा मिलता है और सपना टूटने से लगता है। वहीं दूसरी ओर राजश्री को भी उनके लुक्स (मोटा दिखना) की वजह से चैनल बिना इंटरव्यू के ही बाहर का रास्ता दिखा देता है। बाथरूम में राजश्री और सायरा रोती हैं और फिर मिलता है दोनों को एक दूजे का साथ। राजश्री स्पोर्ट्स चैनल के मालिक को सबक सिखाना चाहती है और सायरा अपने फैशन लेबल का शूट करना, दोनों की मंजिल है लंदन। लंदन में जाकर क्या होता है, क्या फैशन लेबल बनता है..., क्या राजश्री स्पोर्ट्स चैनल के मालिक को सबक सिखाती है..., और कैसे दोनों के हिस्से का पास्ट और लव स्टोरी आती है

क्या कुछ है खास: फिल्म की शुरुआत में राजश्री, उसकी मां, दादी और पिता के बीच के डायलॉग्स काफी बेहतरीन है और करीब करीब हर घर की कहानी दिखती है। जहां कोई पक्ष में है तो कोई उस काम के खिलाफ, लेकिन प्यार मौजूद है। वहीं इस बीच सास-बहू की नोंक-झोंक भी प्यारी दिखती है। इसके बाद फिल्म आगे बढ़ती है और अच्छी चीजें कम होती जाती हैं। फिल्म के कुछ हिस्से में बॉडी शेमिंग को लेकर जो बातें कही गई हैं, वो बहुत सटीक बैठती है। जिसका एक हिस्सा ये भी है कि कई बार अपनी किसी कमी को छिपाने के लिए दूसरी चीजों को हाइलाइट किया जाता है, जैसे मोटापा छिपाने के लिए बालों का अतरंगी कलर करना, बड़े बड़े टैटू आदि। फिल्म में शिखर धवन ही नहीं बल्कि कपिल देव का भी कैमियो है। फिल्म का आखिरी हिस्सा भी लाइफ को लेकर पॉजिटिव रहने का सबक देता है।

कैसी है एक्टिंग और निर्देशन: फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का काम कन्विंसिंग नहीं लगता है। कई सीन्स में तेज बोलने पर सोनाक्षी की आवाज कानों को चुभती सी है।  वहीं दूसरी ओर कई फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी कर चुकीं हुमा भी इस बार फीकी दिखी हैं। इन दोनों के अलावा जहीर इकबाल का काम कुछ सीन्स में काफी प्यारा दिखता है, फुल एनर्जी वाला, लेकिन कई बार यही एनर्जी निगेटिव सी दिखती है। इन सभी के बीच में जिस एक्टर ने सबसे प्यारा काम किया है, वो महत राघवेंद्र है। महत राघवेंद्र का किरदार ऐसा है, जो धीरे धीरे आखिर तक आपका पसंदीदा बन जाता है। वहीं उन्होंने इसे बड़ी ही खूबसूरती से निभाया भी है। बात निर्देशन की करें तो कई सीन्स एक दूसरे से कनेक्टिड नहीं है, एडिटिंग में भी फिल्म पर मेहनत नहीं दिखती है, चाहें बात लिप सिंक की हो या फिर लंबे सीन्स की। म्यूजिक और कैमरा वर्क भी फिल्म को आगे ले जाने में मदद नहीं करता है। कुल मिलाकर सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि निर्देशन में भी फिल्म कमजोर साबित होती है।

कहां खाई मात: फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी इसकी लेखनी है। फिल्म को कागज पर ही लिखते वक्त मेहनत नहीं दिखती है, जिसका खामियाजा पूरी फिल्म पर दिखता है। फिल्म में कई डायलॉग्स और सीन्स ऐसे हैं, जिनका कोई तुक नहीं बनता है। बतौर ऑडियंस भी आप खुद को उससे कनेक्ट नहीं कर पाते हैं। फिल्म को बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर प्रमोशन किया जा रहा था, लेकिन ये तो फिल्म का एक जरा सा हिस्सा दिखता है, जो फिल्म देखकर बाद में जरूरी सा भी नहीं लगता है। फिल्म का बैक ग्राउंड म्यूजिक, एडिटिंग, सिनेमैटोग्राफी और डायरेक्शन भी कमजोर है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
 15 June 2026
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
 15 June 2026
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
 15 June 2026
आमिर खान स्‍टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
 13 June 2026
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
Advt.