सोनम कपूर के ससुर ने लंदन में खरीदा 226 करोड़ का आलीशान घर, परिवार संग विदेश में शिफ्ट होंगी एक्ट्रेस: रिपोर्ट

Updated on 13-09-2024 06:15 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट बता रही हैं कि सोनम पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ लंदन में नए घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रही हैं। उनके बिजनेसमैन ससुर हरीश आहूजा ने नॉटिंग हिल में आलीशान घर के लिए 27 मिलियन डॉलर यानी 226 करोड़ रुपये दिए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, यूके में दर्ज एक दस्तावेज के अनुसार, Sonam Kapoor के ससुर हरीश ने जुलाई में आठ मंजिला आवासीय (रेजिडेन्शियल) कॉन्वेंट खरीदा था। चूंकि अभी उनके बेटे आनंद और बहू सोनम के लंदन वाले घर पर रेनोवेशन का काम चल रहा है, इसलिए वो इस आठ मंजिला प्रॉपर्टी के एक हिस्से में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस इमारत के एक अलग हिस्से को फ्लैट्स में बदल दिए जाने की संभावना है।

20 हजार रुपये स्क्वायर फीट से ज्यादा में फैली है प्रॉपर्टी


ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ये प्रॉपर्टी 20 हजार रुपये स्क्वायर फीट से ज्यादा की जगह में फैला हुआ है। ये Kensington Gardens से थोड़ी ही दूर है। इससे पहले इसका स्वामित्व ब्रिटेन में रजिस्टर्ड एक चैरिटी और धार्मिक आदेश के पास था।

सोनम लंदन में अपने मौजूदा घर की झलकियां शेयर करती रहती हैं, जो नॉटिंग हिल में ही स्थित है। वो अक्सर अपने दिल्ली वाले घर (ससुराल) की भी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। उनके ससुराल वाले घर की कीमत 173 करोड़ रुपये बताई जाती है।

सोनम के ससुर का बिजनेस


हरीश आहूजा शाही एक्सपोर्ट के बिजनेस से जुड़े हुए हैं, जो भारत रकी सबसे बड़ी गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है। फिच रेटिंग्स के अनुसार, कंपनी यूनिक्लो, डीकैथलॉन और एचएंडएम जैसे फेमस इंटरनेशनल ब्रांड्स को सप्लाई करता है। शाही एक्सपोर्ट्स 50 से ज्यादा कंपनियां चलाता है और 100,000 से ज्यादा कर्मचारी इसमें काम करते हैं।

शाही एक्सपोर्ट्स के डायरेक्टर हैं आनंद आहूजा


सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा शाही एक्सपोर्ट्स में बतौर डायरेक्टर काम करते हैं। अपनी खुद की रिटेल कंपनी भी चलाते हैं। उनकी वाइफ सोनम कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वो 'नीरजा', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.