सोनिया गांधी अब राज्यसभा जाएंगी : राजस्थान से नॉमिनेशन फाइल किया, भाजपा ने ओडिशा से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को उतारा

Updated on 14-02-2024 12:46 PM

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। पार्टी ने उन्हें बुधवार 14 फरवरी को राजस्थान से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया। वे आज ही जयपुर गईं और नामांकन दाखिल किया। वे निर्विरोध चुनी जाएंगी। सोनिया के साथ राहुल और प्रियंका भी मौजूद थे।

सोनिया राज्यसभा जाने वाली नेहरू-गांधी परिवार की दूसरी महिला हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी (1964-1967 तक) राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं।

इधर, 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को भाजपा ने 5 और कांग्रेस ने 4 कैंडिडेट के नाम घोषित किए। भाजपा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से उतारा है। उन्हें BJD का समर्थन मिला है। इसके अलावा मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को कैंडिडेट बनाया गया है।

वहीं कांग्रेस ने भी राज्यसभा के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की। इसमें सोनिया गांधी को राजस्थान से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई। इसके अलावा अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश, डॉ. आखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार और चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से प्रत्याशी बनाया गया।

इससे पहले भाजपा ने रविवार (11 फरवरी) को 7 राज्यों से 14 लोगों के नाम की घोषणा की थी। इनमें उत्तर प्रदेश से कांग्रेस से भाजपा में आए आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन शामिल हैं।

इसके अलावा हरियाणा से सुभाष बराला, बिहार से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, बंगाल से सामिक भट्टाचार्य, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे और छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम लिस्ट में शामिल है।

उत्तर प्रदेश से भाजपा के 7 कैंडिडेट का नामांकन
BJP के 7 राज्यसभा कैंडिडेट बुधवार को विधानसभा पहुंचे। सातों ने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर CM योगी, दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। BJP ने सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, चौधरी तेजवीर सिंह, संगीता बलवंत, साधना सिंह, नवीन जैन को राज्यसभा कैंडिडेट बनाया है।

27 फरवरी को राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव होंगे

राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव आयोग इसके लिए 8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। 15 फरवरी को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। 27 फरवरी को ही रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होंगे
2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होने वाले हैं। इसमें 9 केंद्रीय मंत्री हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 56 नेता अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

मई तक नड्‌डा और मनमोहन सिंह समेत 58 सदस्य रिटायर हो रहे
लोकसभा चुनाव से पहले इस साल मई तक राज्यसभा के 58 सदस्य रिटायर हो रहे हैं। इनमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमेाहन सिंह के अलावा 8 केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

रिटायर होने वालों में भाजपा के 28, कांग्रेस के 11, तृणमूल कांग्रेस के 4, भारत राष्ट्र समिति के 4, बीजू जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (यूनाइटेड) के दो-दो सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा YSRCP, शिवसेना, NCP, तेलुगु देशम पार्टी और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के एक-एक मेंबर शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.