सीएम बघेल को परोसी गई खट्टा कोचई-कद्दू, भाजी, परवल, मुनगा-बरी और पालक दाल

Updated on 25-04-2023 10:24 PM

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल मंगलवार को अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 स्थित मोहन साहू के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बाद साहू के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का साहू के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम महापौर एज़ाज़ ढेबर, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने साहू परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का भरपूर स्वाद लिया। परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ खाने में खट्टा कोचई और कद्दू,भाजी में लाल,चौलाई और पालक,परवल,मुनगा- बरी और पालक दाल,सलाद और पापड़ परोसा। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए साहू एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे।

मुख्यमंत्री को साहू ने बताया कि वह मूलतः किसानी करते हैं, उनका 24 सदस्यों का संयुक्त परिवार है। योजना का लाभ मिला है और कर्ज माफी में उनका 01 लाख 50 हज़ार रुपए माफ हुआ है। साहू ने मुख्यमंत्री को किसानों के मेहनत के अनुरूप उत्पादन का सही मूल्य देने के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी पर खुशी जाहिर की, उन्होंने कहा कि किसानों को आवास में बिजली बिल हाफ और खेती में 7500 यूनिट तक कोई बिल नहीं मिलने से किसान को बहुत राहत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.