सौरव गांगुली ने वर्ल्ड कप के लिए किया टीम इंडिया का चयन, स्टार खिलाड़ी को नहीं दी जगह

Updated on 26-08-2023 01:34 PM
World Cup 2023: पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी भारतीय टीम का चयन किया है। अपनी टीम में गांगुली ने कई बोल्ड फैसले लिए हैं। 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से है। इस टूर्नामेंट के लिए सितंबर की शुरुआत में भारतीय टीम की घोषणा हो सकती है। उससे पहले सौरव गांगुली ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम बताई है।

कैसी है गांगुली की टीम?

2003 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान रहे गांगुली की टीम एक मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप पर जोर देती है। शीर्ष क्रम रोहित शर्मा, शुभमन गिल और ईशान किशन की तिकड़ी को उन्होंने जगह दी है। मध्यक्रम में विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी के साथ अनुभव और प्रतिभा का मिश्रण है। राहुल और अय्यर एशिया कप में चोट के बाद वापसी करेंगे।

विकेटकीपिंग जिम्मेदारियों को देखते हुए, गांगुली ने किशन और राहुल को संभावित उम्मीदवारों के रूप में देखते हैं। टीम की ताकत में और इजाफा करते हुए, हार्दिक पांड्या को उपकप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक के साथ ऑलराउंडर में रविंद्र जडेजा के साथ ही अक्षर पटेल को रखा है। ये दोनों एशिया कप की भारतीय टीम में भी हैं। गांगुली कुलदीप यादव को एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है।

स्टार स्पिनर चहल को जगह नहीं

सौरव गांगुली ने तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल को टीम में नहीं चुना, लेकिन कहा कि अगर कोई भी खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो वे उनकी पहली पसंद होंगे। गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- अगर मध्यक्रम के किसी बल्लेबाज के चोटिल होने पर तिलक वर्मा आएंगे। अगर तेज गेंदबाजों में से कोई चोटिल हो जाता है तो प्रसिद्ध कृष्णा और कोई स्पिनर चोटिल हो जाता है, तो युजवेंद्र चहल।'

वर्ल्ड कप 2023 के लिए सौरव गांगुली की भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.