साउथ अफ्रीका 55 पर ऑलआउट, भारत के खिलाफ लोएस्ट स्कोर सिराज की करियर बेस्ट बॉलिंग

Updated on 04-01-2024 01:12 PM

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला केप टाउन में खेला जा रहा है। न्यूलैंड्स स्टेडियम में पहला दिन रिकॉर्ड ब्रेकिंग रहा। दोनों टीमों ने 3 सेशन में कुल 23 विकेट गंवा दिए। साउथ अफ्रीका टीम 55 रन पर ही ऑलआउट हो गई, जो भारत के खिलाफ उनका सबसे छोटा स्कोर रहा।

भारत ने बगैर रन बनाए ही 6 विकेट गंवा दिए, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ। वहीं मोहम्मद सिराज ने 15 रन देकर 6 विकेट लिए, जो टेस्ट करियर में उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर रहा।

1. साउथ अफ्रीका 55 पर ऑलआउट, भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में साउथ अफ्रीका 55 रन ही बना सका। भारत के खिलाफ ये किसी भी टीम का टेस्ट में सबसे कम स्कोर रहा। इससे पहले 2021 में न्यूजीलैंड टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 63 रन पर सिमट गई थी।

भारत के खिलाफ इससे पहले साउथ अफ्रीका का सबसे छोटा स्कोर 79 रन था। 2015 में टीम नागपुर के मैदान पर 79 रन ही बना सकी थी। घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका इससे पहले 2006 में 84 रन के स्कोर पर आउट हुई थी। साउथ अफ्रीका टीम टेस्ट में भारत के खिलाफ महज तीसरी बार ही 100 रन के अंदर ऑलआउट हुई है।

3. भारत बगैर रन बनाए 6 विकेट गंवाने वाली पहली टीम
टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में अपनी पहली पारी में 11 गेंद के अंदर 6 विकेट गंवा दिए। टीम इस दौरान एक भी रन नहीं बना सकी। 153 के स्कोर पर टीम ने 4 विकेट गंवाए थे, इसी स्कोर पर टीम ऑलआउट हो गई। टीम ने 33वें और 34वें ओवर में 3-3 विकेट गंवाए।

टीम इंडिया इंटरनेशनल क्रिकेट में बगैर रन बनाए 6 विकेट गंवाने पहली टीम बनी। भारत से पहले 1946 ने न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में बगैर रन बनाए 5 विकेट गंवाए थे। इससे पहले भी बगैर रन बने 5 विकेट गिरने का रिकॉर्ड बना था लेकिन 6 विकेट गिरने का रिकॉर्ड पहली बार ही बना।

4. सिराज ने अपनी टेस्ट में अपनी बेस्ट बॉलिंग की
भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में महज 15 रन देकर 6 विकेट झटक लिए। उन्होंने ऐडन मार्करम, डीन एल्गर, टोनी डी जॉर्जी, डेविड बेडिंघम, काइल वेरियन और मार्को यानसन को पवेलियन भेजा। ये उनके टेस्ट करियर की बेस्ट बॉलिंग रही।

सिराज ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी साल 60 रन देकर पारी में 5 विकेट लिए थे। सिराज ने अपने टेस्ट करियर की एक पारी में तीसरी बार ही 5 विकेट लिए।

5. साउथ अफ्रीका में दूसरी बार एक दिन में 23 विकेट गिरे
दूसरे टेस्ट के पहले दिन कुल 23 विकेट गिरे। साउथ अफ्रीका ने 2 पारियों में 13 विकेट गंवाए, जबकि टीम इंडिया एक बार ऑलआउट हुई। इसी के साथ साउथ अफ्रीका में एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने के रिकॉर्ड की बराबरी हुई। इससे पहले 2011 में केप टाउन के ही मैदान पर 23 विकेट गिरे थे, तब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच हुआ था।

एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का ओवरऑल रिकॉर्ड 1888 में बना था। तब लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टेस्ट के पहले दिन कुल 27 विकेट गिर गए थे। टेस्ट के एक दिन में एक बार 25 विकेट और 2 बार 24 विकेट भी गिर चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.