साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 में पाकिस्तान को हराया:जॉर्ज लिंडे ने 48 रन बनाए, 4 विकेट भी लिए

Updated on 11-12-2024 02:27 PM

साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 में पाकिस्तान को 11 रन से हरा दिया। टीम 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाने हैं।

साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को डरबन में पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 183 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन ही बना सकी और 11 रन से मैच हार गई। इस मुकाबले में जॉर्ज लिंडे ने 4 विकेट लिए और 48 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मिलर की फिफ्टी, लिंडे ने 48 रन बनाए 

साउथ अफ्रीका टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आया तो रीजा हेंड्रिक्स समेत तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाज 28 के स्कोर तक पवेलियन लौट गए। यहां से डेविड मिलर ने पारी को संभाला और 40 गेंद में 82 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 4 चौके और 8 छक्के भी लगाए। उनके अलावा बैटिंग में जॉर्ज लिंडे ने तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 24 गेंद की पारी में 48 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट झटके। अब्बास अफरीदी ने 2 विकेट लिए। सुफियान मुकिम को 1 विकेट मिला।

रिजवान का अर्धशतक, लिडें ने 4 वेकट लिए 

184 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने एक छोर से टीम को लीड किया, लेकिन बाबर आजम अपने शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। सैम अय्यूब ने 31 रन बनाए,लेकिन पावरप्ले के तुरंत बाद वो भी पवेलियन लौट गए। रिजवान ने इस मैच में 74 रन बनाए। जॉर्ज लिंडे ने 4 विकेट झटके। क्वेना मफाका ने 2 विकेट लिए।

शाहीन के 100 विकेट पूरे 

पहले टी-20 मैच में शाहीन अफरीदी ने अपने स्पेल में 5.50 की इकॉनमी से 3 विकेट लिए थे। शाहीन पाकिस्तान के लिए टी-20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि हारिस रऊफ और शादाब खान ने हासिल की थी। शाहीन ने 74 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पाकिस्तान के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए। हारिस रऊफ ने 71 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.