साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया:ट्राई सीरीज के पहले टी-20 में ब्रेविस ने 41 रन बनाए

Updated on 15-07-2025 12:17 PM

ट्राई सीरीज के पहले टी-20 में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया। प्लेयर ऑफ द मैच डेवाल्ड ब्रेविस ने 17 गेंद पर 41 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। हरारे में सोमवार को जिम्बाब्वे ने 141 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 16वें ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।

जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत 

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। वेसले मधेवेरे 1 और विकेटकीपर क्लाइन मदांदे 8 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ब्रायन बेनेट और सिकंदर रजा ने टीम को 50 रन के पार पहुंचाया। बेनेट 30 रन बनाकर आउट हो गए।

कप्तान सिकंदर रजा ने फिर फिफ्टी लगाई और रायन बर्ल के साथ मिलकर टीम को 120 रन के पार पहुंचा दिया। बर्ल 29 रन बनाकर आउट हुए। रजा 54 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उन्होंने टीम को 141 रन तक पहुंचा दिया। ताशिंगा मुसेकिवा 9 रन बनाकर आउट हुए।

लिंडे को 3 विकेट 

साउथ अफ्रीका से लेफ्ट आर्म स्पिनर जॉर्ज लिंडे महज 10 रन देकर 3 विकेट लिए। राइट आर्म पेसर लुंगी एगिडी, लेफ्ट आर्म पेसर नांद्रे बर्गर और लेग स्पिनर काबायोम्जी पीटर ने 1-1 विकेट लिया। कॉर्बिन बॉश और एंडिले सिमेलाने को कोई सफलता नहीं मिली।

हरमन और ब्रेविस ने जीत दिलाई 

142 रन के टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका ने 38 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। कप्तान रासी वान डर डसन 16 और रीजा हेंड्रिक्स 11 रन बनाकर आउट हो गए। लुहान ड्रे प्रिटोरियस खाता भी नहीं खोल सके। रुबिन हरमन ने फिर डेवाल्ड ब्रेविस के साथ पारी संभाली और टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया।

ब्रेविस ने 17 गेंद पर 1 चौका और 5 छक्के लगाकर 41 रन बना दिए। हरमन 37 गेंद पर पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में कॉर्बिन बॉश ने 23 और जॉर्ज लिंडे ने 3 रन बनाकर टीम को 16वें ओवर में जीत दिला दी। जिम्बाब्वे से रिचर्ड नगारवा ने 3 और ट्रेवर ग्वांडू ने 2 विकेट लिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.