साउथ कोरियन एक्टर सोंग जे रिम की 39 की उम्र में मौत, अपार्टमेंट में मिली लाश और दो पन्नों का नोट, जांच जारी

Updated on 13-11-2024 01:05 PM
साउथ कोरियन एक्टर सोंग जे रिम का 39 साल की उम्र में निधन हो गया। 12 नवंबर को उन्हें सियोल के उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया। एक नोट मिला है, लेकिन मौत का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारी जांच कर रहे हैं। 14 नवंबर को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। सोंग को 'द मून' जैसे के-ड्रामा के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'एम्ब्रेसिंग द सन' और 'टू वीक्स' में काम किया था।

सियोल के सेओंगडोंग पुलिस स्टेशन के एक बयान के अनुसार, एक्टर सोंग जे रिम 39 साल की उम्र में मृत पाए गए हैं। 12 नवंबर को मीडिया आउटलेट OSEN ने बताया कि सोंग जे रिम को सियोल के सेओंगडोंग में उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। बाद में पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं


रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर दो पन्नों का एक लेटर भी मिला है। ऑनलाइन चल रही अफवाहों ने अटकलों को हवा दी है कि एक्टर ने आत्महत्या की होगी, हालांकि, मौत का सटीक कारण अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने इस तरफ इशारा किया है कि वर्तमान में 'किसी गड़बड़ी के संकेत नहीं हैं' और उन्होंने बताया कि जांच जारी है।

14 नवंबर को होगा अंतिम संस्कार


इस बीच कोरियाबू डॉट कॉम की रिपोर्ट बताती है कि सोंग जे रिम का अंतिम संस्कार 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे केएसटी पर येओइडो के श्मशान गृह में होगा। हालांकि, उनके पार्थिव शरीर को कहां दफनाया जाएगा, ये अभी तय नहीं हुआ है।

2009 में शुरू हुआ था करियर


सोंग जे रिम का जन्म साल 1985 में हुआ था। उन्होंने साल 2009 में अपनी फिल्म 'एक्ट्रेसेस' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 2012 की ड्रामा 'द मून एम्ब्रेसिंग द सन' में दमदार एक्टिंग के कारण उन्हें पहचान मिली। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया, जैसे 'टू वीक्स', 'अनकाइंड लेडीज' और 'क्वीन वू'।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.