मेरठ से सपा विधायक अतुल प्रधान को भारी पड़ा रील बनवाना, वीडियो वायरल होने पर दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस!

Updated on 11-10-2023 01:31 PM
रामबाबू मित्तल, मेरठ: मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान को रील्स बनाने का शोक चढ़ गया। उन्होंने दिल्ली रामलीला मैदान जाते समय सैकड़ों समर्थकों के साथ अपनी गाड़ी में फिल्मी फिल्मी अंदाज में रिल्स बनवा डाली। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने पर दिल्ली पुलिस ने विधायक को नोटिस भेज दिया है। वहीं विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने पर जवाब दिया जाएगा।

सपा विधायक अतुल प्रधान से एनबीटी संवाददाता से बताया कि वो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रामलीला मैदान में एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। तभी उनके आगे चल रहे समर्थकों ने वीडियो बनाते हुए कहा कि गाड़ी की अपर विंडो से बाहर निकल कर हाथ हिलाएं। उन्होंने बस उनकी इच्छा पूरी की। ये कोई गैर कानूनी काम नहीं है। विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी भी तो रील बनवाते हैं, उन्हें तो कोई कुछ नहीं कहता। यहां तक की भाजपा के सांसद सदन में अन्य सांसदों के लिए अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

रिल्स के लिए गाड़ियों से लटके

सपा विधायक अतुल प्रधान के साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला चल रहा था। अपने विधायक को रील बनवाता देख उनके समर्थक भी अपनी-अपनी गाड़ियों की खिड़कियों से बाहर लटक कर विधायक के साथ रील बनवाते नजर आए।


ट्रोल की जा रही रील

सपा के सरधना विधायक अतुल प्रधान की वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हर कोई उनसे कॉल कर रील की वजह से भेजे गए दिल्ली पुलिस के नोटिस पर सवाल पूछ रहा है। फिलहाल विधायक की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल की जा रही है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     11 August 2026
    पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
     11 August 2026
    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
     11 August 2026
    गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
     11 August 2026
    पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
     11 August 2026
    भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
     11 August 2026
    विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
     11 August 2026
    लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
     10 August 2026
    हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
     10 August 2026
    प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
    Advt.