सातवें आसमान पर स्पेन:एकतरफा मुकाबले में कोस्टा रिका को हराया; 6 खिलाड़ियों ने दागे गोल

Updated on 24-11-2022 04:22 PM

बुधवार को फीफा वर्ल्ड कप में ग्रुप E के दूसरे मुकाबले में स्पेन ने कोस्टा रिका को 7-0 से हराया। स्पेन के 6 प्लेयर ने 7 गोल दागे। टीम ने पहले हाफ में ही 3 गोल की लीड बनाई फिर दूसरे हाफ में 4 गोल स्कोर किए। डानी ओल्मो, मार्को एसेंसिओ, एल्वारो मोराटा, कार्लोस सोलर और गावी ने एक-एक, वहीं फेरान टाॅरेस ने दो गोल दागे। पहले गोल के साथ ही स्पेन के वर्ल्ड कप में 100 गोल पूरे हुए। दूसरी तरफ कोस्टा रिका गोल की तरफ एक भी शॉट नहीं मार सकी।

अब स्पेन ग्रुप E के पहले नंबर पर आ चुकी है। वहीं कोस्टा रिका आखिरी स्थान पर है। दूसरे स्थान पर जापान और चार बार का वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी तीसरे स्थान पर है।

स्पेन ने बनाई पहले हाफ में लीड

स्पेन ने पहले ही हाफ में 3 गोल की लीड बनाई। 11 वें मिनट में डानी ओल्मो ने गोल दागा। गावी ने मिडफील्ड से ओल्मो की ओर स्पेस देखते हुए पास बनाया और ओल्मो ने कोई भी गलती नहीं करते हुए गोलकीपर को छकाते हुए नेट में बॉल को भेज दिया।

मार्को एसेंसिओ ने टीम का दूसरा गोल किया। एसेंसिओ ने एफसी बार्सिलोना से क्लब फुटबाॅल खेलने वाले जोर्डी एल्बा के क्रॉस का फायदा उठाते हुए टेप इन कर के गोल किया।

तीसरा गोल पेनाल्टी से हुआ। 31 वें मिनट में पेनाल्टी बॉक्स में डुआर्ते ने स्पेन के जोर्डी एल्बा को गिरा दिया। इससे स्पेन को पेनल्टी मिली जिसे फेरान टॉरेस ने बिना कोई गलती करते हुए गोल में तब्दील किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.